Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ऑन ड्यूटी नशा करने वाला दरोगा निलंबित:एसएसपी ने लिया एक्शन, सीओ ब्रह्मपुरी को सौंपी गई जांच

    13 hours ago

    2

    0

    मेरठ में ऑन ड्यूटी नशा करने वाले दरोगा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दरोगा पर नशे में धुत होकर ड्यूटी करने का आरोप था। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मेरठ का चार्ज संभालने के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने स्पष्ट कर दिया था कि वह अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सिपाहियों से लेकर दरोगा और फिर थानेदारों के कार्य क्षेत्र तक बदल दिए। इन सब के बाद अब उन्होंने खाकी का मजाक बनाने वालों पर एक्शन शुरु किया है, जिसकी पहली गाज परतापुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मुकेश पचौरी पर गिरी है। मुकेश पचौरी पर शराब पीकर ड्यूटी पर आने का आरोप लगा था। एसएसपी ने आरोपों की जांच कराई तो वह सही पाए गए। दरोगा के व्यवहार से जुड़ी शिकायतों की भी फेहरिस्त लंबी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद शनिवार देर शाम एसएसपी ने मुकेश पचौरी को निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच अब सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU कैंपस में शुरू होगी क्रिकेट एकेडमी:2000 रुपए होगी फीस, अनुभवी खिलाड़ी के साथ MoU होगा; पीपीपी मोड पर चलेगा
    Next Article
    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप:बंडा चेयरमैन के रिश्तेदार पर आरोप, पीड़िता तीन माह की गर्भवती, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment