Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पाकिस्तानी महिला अरेस्ट:30 सालों से भारत में अवैध तरीके से रह रहीं, फर्जी वोटर आईडी कार्ड भी बनवाए

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में पिछले 30 सालों से फर्जी तरीके से रहने वाली पाकिस्तानी महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूरा मामला मेरठ के थाना देहली गेट क्षेत्र का है। यहां नादिर अली शाह बिल्डिंग में रह रही थी। महिला मूलरूप से पाकिस्तानी है। भारत के मेरठ में 30 सालों से अवैध तरीके से रह रही है। महिला के पास फर्जी वोटर आईडी कार्ड भी मिला है। इतना ही नहीं उसके पास भारत की नागरिकता भी नहीं है। वहीं महिला पर आइएसआइ एजेंट होने, जासूसी करने और गोपनीय जानकारी पहुंचाने का भी आरोप है। महिला ने की थी शिकायत मेरठ के देहली गेट के जली कोठी स्थित नादिर अली कोठी निवासी एक महिला व उसकी बेटी पर बिना नागरिकता 30 से मेरठ में रहने का आरोप लगा है। देहली गेट निवासी एक महिला ने एसएसपी व एसपी सिटी को शिकायत कर दोनों पर आइएसआइ के लिए जासूसी करने व गोपनीय जानकारी पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना देहली गेट पर महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। 1988 में किया था निकाह देहलीगेट के कोठी अतानस निवासी रुकसाना पत्नी अयाज अहमद ने बताया- अली कोठी की नादिर अली बिल्डिंग निवासी फरहत मसूद पुत्र मसूद अहमद ने पाकिस्तानी नागरिक सबा उर्फ नाजी से पाकिस्तान जाकर वर्ष-1988 में निकाह किया था। उससे दोनों को तीन संतान हुई। वर्ष-1993 में सबा पाकिस्तान गई थी। वहां उसने चौथी बेटी ऐमन फरहत को 25 मई 1993 में जन्म दिया। वापसी में उसने अपने पाकिस्तानी पासपोर्ट पर ऐमन फरहत की एंट्री कराई और भारत वापस आ गई। सोफिया स्कूल में कराया बेटी का एडमिशन यहां ऐमन का कैंट के प्रतिष्ठित सोफिया स्कूल में एडमिशन कराया गया। ऐमन फरहत को भारतीय नागरिकता नहीं दिलाई गई। सबा और ऐमन फरहत आज तक पाकिस्तानी नागरिक है। आरोप है कि सबा ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऐमन का फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया। सबा ने वोटर लिस्ट में अपना सबा मसूद व नाजिया मसूद के नाम से दो वोटर कार्ड बनवा लिए। जबकि दोनों नाम एक ही पाकिस्तानी महिला के है। फर्जी पासपोर्ट पर मां बेटी कई बार विदेश यात्रा कर चुकी है। महिला का आरोप है कि सबा के पाकिस्तानी पिता हनीफ ISI एजेंट है। उसने सबा व ऐमन पर आइएसआइ के लिए जासूसी करने व स्लीपर सेल तैयार करने का आरोप भी लगाया। कहा- दोनों कैंट, सेना मुख्यालय व दिल्ली के कई मंत्रालय में घूमकर आइएसआइ के लिए सूचना जुटाती है। मामले में आरोप सही पाए गए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- सबा फरहत नामक महिला लांग टर्म वीजा पर पाकिस्तान से भारत आई थीं। इन पर आरोप लगा था कि ये बिना परमिशन के ट्रैवल कर रही थी, इन्होंने फर्जी वोटर आईडी कार्ड तैयार कराया है। इस मामले में कुछ तथ्य जांच में सामने आए और आरोप सही पाए गए हैं। इन्हें अरेस्ट कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से संबंध होने का आरोप शिकायत में यह भी कहा गया है कि मां-बेटी ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पहचान संबंधी कागजात तैयार कराए और इन्हीं का उपयोग यात्रा के लिए भी किया। रुकसाना ने सबा के परिजनों पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया है। मां-बेटी पर संवेदनशील स्थानों से जानकारी जुटाने की आशंका भी व्यक्त की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में दस्तावेजों की गहन जांच, यात्रा विवरण और नागरिकता संबंधी सभी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला के वकील ने बताया- पुलिस ने सबा फरहत को गलत गिरफ्तार किया है, क्योंकि वह पाकिस्तान से लीगली भारत में आई थी। उनका लॉन्ग टर्म विजा 2027 तक वैलिड है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने इस मामले में इतनी जल्दी गिरफ्तारी दिखाई है कि 14 तारीख को FIR दर्ज हुई। इतनी जल्दी गिरफ्तार करने की क्या जल्दी थी। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… SDM ने महिला से पेट्रोल की बोतल छीनकर फेंकी, बागपत कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश बागपत कलेक्ट्रेट में सोमवार को एक परिवार के 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालने का प्रयास किया, SDM और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दूल्हे ने दहेज के 21 लाख लौटाए:पति-पत्नी इंजीनियर, बोला- शादी सौदा नहीं, ये दो दिलों का मिलन
    Next Article
    प्रशासन की लापरवाही से बरेली के हाथ से फिसला हॉस्पिटल:सपा नेता मयंक शुक्ला ने सरकार और अधिकारियों को घेरा, 5 साल में 5 एकड़ जमीन नहीं खोज पाया प्रशासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment