Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रशासन की लापरवाही से बरेली के हाथ से फिसला हॉस्पिटल:सपा नेता मयंक शुक्ला ने सरकार और अधिकारियों को घेरा, 5 साल में 5 एकड़ जमीन नहीं खोज पाया प्रशासन

    1 hour ago

    1

    0

    सपा नेता मयंक शुक्ला 'मोंटी' ने बरेली के स्वास्थ्य ढांचे को लगे इस बड़े झटके पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बरेली में 2021 में एक बड़ा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल आना था, लेकिन बेहद अफसोस की बात है कि 5 साल बीत जाने के बाद भी यहां का प्रशासन इसके लिए महज 5 एकड़ जमीन नहीं ढूंढ पाया। इस अस्पताल के जरिए गरीब और मध्यमवर्गीय जनता को मुफ्त और बेहतर इलाज मिलता, जो बरेली के लिए एक बड़ी सौगात होती। प्रशासन की ढिलाई और लापरवाही के कारण आज बरेली को चिकित्सा क्षेत्र में यह भारी नुकसान उठाना पड़ा है।" लोकसभा में खुली पोल, सांसद नीरज मौर्य के सवाल पर जवाब सांसद नीरज मौर्य द्वारा लोकसभा में पूछे गए सवाल के बाद यह कड़वा सच सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत बरेली को 'क्रिटिकल केयर' और 'एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला' मिलनी थी। उत्तर प्रदेश के लिए स्वीकृत 75 प्रयोगशालाओं और 74 गहन चिकित्सा ब्लॉकों की सूची में बरेली का नाम प्रमुखता से शामिल था, लेकिन जमीन उपलब्ध न होने के कारण अब इस पूरे प्रोजेक्ट को लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। नेताओं और अफसरों की जिम्मेदारी तय हो: सपा मयंक शुक्ला ने इस नाकामी के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बरेली में पहले से मौजूद 300 बेड अस्पताल की हालत बदतर है, और अब हाथ में आया इतना बड़ा प्रोजेक्ट भी चला गया। इसके लिए भाजपा के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर सभी जिम्मेदार हैं। मयंक शुक्ला ने मांग की है कि इस लापरवाही के लिए दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि उनकी शिथिलता की सजा आज बरेली की जनता भुगत रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पाकिस्तानी महिला अरेस्ट:30 सालों से भारत में अवैध तरीके से रह रहीं, फर्जी वोटर आईडी कार्ड भी बनवाए
    Next Article
    20 वर्षीय युवक की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफल:मेरठ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने न्यूनतम तकनीक से किया इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment