Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन:दो पालियों में होनी है परीक्षा, दो दिन में 78,720 अभियार्थी होंगे शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में उप्र पुलिस के 4543 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आज पहला दिन है। इसके लिए यहां 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में जिले में कुल 78,720 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए इस बार अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। अभ्यर्थियों की पहचान बायोमेट्रिक और रेटिना स्कैन के माध्यम से की गई, जबकि परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से की जाएगी। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बड़े केंद्रों पर 57 और छोटे केंद्रों पर 40 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रश्नपत्रों को ट्रेजरी से कड़ी निगरानी में केंद्रों तक पहुंचाया गया। नकल माफिया पर भी एसटीएफ की विशेष नजर रही। जिन कुख्यात नकल माफियाओं के नाम पहले सामने आ चुके हैं, उन पर भी पुलिस और एसटीएफ द्वारा निगरानी रखी जा रही है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, नमो भारत स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। अभ्यर्थी मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर अपने परीक्षा केंद्र का रास्ता आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा प्रशासन ने शहर के रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों से खाने-पीने के सामान के अधिक दाम न वसूले जाएं। फूड विभाग को गुणवत्ता पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती के नाम पर किसी भी तरह के लालच या झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कुलदीप यादव की हल्दी में खूब नाचे क्रिकेटर्स, कुत्ते ने किशोर के पैर का मांस नोचा
    Next Article
    राजस्थान में चली तबादला एक्सप्रेस, 64 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment