Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में प्रांतीयकृत नौचंदी मेले का उद्घाटन:जनप्रतिनिधियों ने देवी मंदिर में हवन-पूजन, मजार पर चादर चढ़ाकर की जनकल्याण की कामना

    17 hours ago

    1

    0

    मेरठ शहर के ऐतिहासिक नौचंदी मेले का रविवार को पारंपरिक तरीके से उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मोहम्मद, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने नौचंदी देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से हवन-पूजन किया और माता को चुनरी अर्पित की। इसके साथ ही बाले मियां की मजार पर चादर चढ़ाकर शहर में अमन-चैन, भाईचारे और जनकल्याण की कामना की गई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मेला परिसर में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मेले का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने नौचंदी देवी मंदिर और मेला परिसर में सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की परंपरा, गरिमा और भव्यता के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेला कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व आमजन मौजूद रहे। करीब एक माह तक चलता है मेला नौचंदी मेला लगभग एक महीने तक चलता है और अब इसे राजकीय मेले का दर्जा प्राप्त है। इसका आयोजन एक वर्ष नगर निगम और अगले वर्ष जिला पंचायत की ओर से किया जाता है। परंपरा के अनुसार होली के बाद दूसरे रविवार को इसका उद्घाटन होता है। यह मेला चैत्र नवरात्रि में मां चंडी की पूजा से भी जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी विवाह से पहले इसी चंडी मंदिर में पूजा करने आती थी। देशभर से आते हैं व्यापारी नौचंदी मेले में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। यहां लखनऊ का चिकनकारी काम, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, वाराणसी की साड़ियां, आगरा के जूते, सहारनपुर की लकड़ी की कारीगरी और मेरठ की प्रसिद्ध कैंचियां मिलती हैं। मेले में झूले, सर्कस और मौत का कुआं जैसे रोमांचक मनोरंजन भी आकर्षण का केंद्र होते हैं। वहीं पटेल मंडप में करीब 20 दिनों तक देशभक्ति, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    फोन पर बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ी गई बेटी, पिता ने हंसिए से काट डाला गला
    Next Article
    कल्याणपुर में नाली में मिला सफाईकर्मी का शव:शराब के नशे में गिरने से मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment