Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पेंटिंग देख राज्यपाल बोलीं- प्रधानमंत्री तक पहुंचाइए:स्टार्टअप स्टॉल में लकड़ी पर लिप्पन आर्ट से बनी प्रधानमंत्री की मां के फोटो से लिया आर्शीवाद

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित स्टार्टअप एग्जिबिशन में करीब 75 स्टॉल लगाए गए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और स्टार्टअप से जुड़े लोगों से उनके उत्पादों और नवाचारों की जानकारी ली। इस दौरान मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेटर से जुड़ी गाजियाबाद की उद्यमी गीतिका सिंघल का स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहा। गीतिका सिंघल इंदिरापुरम, गाजियाबाद की रहने वाली हैं। वह 'कलरफुल' ब्रांड के तहत अपने उत्पाद तैयार करती हैं। उन्होंने प्रदर्शनी में लकड़ी पर बनाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपनी मां के पास बैछे हुए एक विशेष पेंटिंग प्रदर्शित की। इस पेंटिंग में गुजरात की पारंपरिक लिप्पन आर्ट का इस्तेमाल किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पेंटिंग को देखा और इसकी काफी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर को छू कर प्रधानमंत्री की मां से आर्शीवाद भी लिया। गीतिका ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह पेंटिंग तैयार की थी। इसे बनाने में करीब 10 से 12 दिन लगे। उन्होंने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले ही इसे तैयार करना शुरू कर दिया था और प्रधानमंत्री के जन्मदिन तक इसे पूरा किया। गीतिका के मुताबिक राज्यपाल ने पेंटिंग देखने के बाद इसकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसे किसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाइए, ताकि वह भी इसे देख सकें। राज्यपाल ने उनके काम को प्रोत्साहित किया और आशीर्वाद भी दिया। गीतिका ने बताया कि लिप्पन आर्ट गुजरात की पारंपरिक लोक कला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात से जुड़ाव होने के कारण उन्होंने इस कला के माध्यम से उनकी तस्वीर बनाने का विचार किया। लकड़ी पर तैयार इस पेंटिंग में पारंपरिक कला और रचनात्मकता का इस्तेमाल किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद के फंक्शन में पूर्व मंत्री की जेब कटी:राज्यसभा सांसद जावेद अली के बेटे के रिसेप्शन में संभल गए थे हाजी इकराम कुरैशी
    Next Article
    आज CM देंगे 502 करोड़ की 104 परियोजनाओं की सौगात:GIDA के स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे, जापान समेत पांच देशों के खरीदार पहुंचेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment