Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रेड रोज और केक्स से सजा वेलेंटाइन डे:कपल्स बोले - वेलेंटाइन डे जरूरी नहीं, प्यार जताने के लिए हर दिन है खास

    7 hours ago

    1

    0

    14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर शहर के बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। युवाओं और कपल्स की भीड़ फूल, चॉकलेट और केक की दुकानों पर उमड़ी रही। शहर के प्रमुख बाजारों और मॉल्स में गिफ्ट शॉप्स पर खास सजावट की गई , जिससे माहौल पूरी तरह प्रेममय नजर आया। फूल विक्रेताओं के अनुसार इस बार लाल गुलाब की मांग सबसे अधिक रही। एक गुलाब की कीमत 120 रुपये से लेकर 150 रुपये तक पहुंच गई। इसके बावजूद लोगों ने अपने खास लोगों को खुश करने के लिए जमकर खरीदारी की। चॉकलेट गिफ्ट पैक, टेडी बियर और वेलेंटाइन स्पेशल डिजाइन केक की की डिमांड भी दुकानों पर देखने को मिली। लोगों ने आर्डर पर ख़ास लाल गुलाब के गुलदस्ते और दिल की शेप के केक भी वेलेंटाइन के लिए बनवाये। कई कपल्स ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए होटलों और रेस्टोरेंट्स में टेबल बुक कराई। शहर के कई होटलों को लाल और गुलाबी थीम से सजाया गया। कैंडल लाइट डिनर और स्पेशल वैलेंटाइन ऑफर्स ने युवाओं को आकर्षित किया। कुछ युवाओं का कहना था कि वेलेंटाइन डे प्यार जताने का एक खास मौका जरूर है, लेकिन सच्चा प्यार किसी एक दिन में बंधा नहीं जाता । एक कपल ने कहा, “वेलेंटाइन डे तो बस एक बहाना है, प्यार तो हर रोज होता है। प्यार को मनाने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती।” मेरठ में वेलेंटाइन डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में शादी के 4 महीने बाद युवक का सुसाइड:फंदे से लटका मिला शव, 20 दिन पहले झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई थी
    Next Article
    वाहन की टक्कर से एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस पलटी:मरीज छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर बाल-बाल बचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment