Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में शादी के 4 महीने बाद युवक का सुसाइड:फंदे से लटका मिला शव, 20 दिन पहले झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई थी

    8 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में शादी के चार महीने बाद एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव शनिवार सुबह पशुशाला में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी और उनके बीच अनबन चल रही थी। उक्त घटना संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के थाना रजपुरा क्षेत्र के दुप्टा कलां गांव की है। मृतक की पहचान भानु प्रकाश उर्फ विभु शर्मा (24) पुत्र दिनेश शर्मा के रूप में हुई है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पशुशाला के टीनशेड में बल्ली से रस्सी के फंदे पर उसका शव लटका देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। भानु प्रकाश की शादी चार महीने पहले हयातनगर क्षेत्र के अजीमाबाद गांव में हुई थी। शादी के शुरुआती दिन ठीक रहे, लेकिन पिछले डेढ़ महीने से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। उसकी पत्नी लगभग 15-20 दिन से अपने मायके में रह रही थी। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक ने कई बार पत्नी को वापस बुलाने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। परिजनों को युवक द्वारा आत्महत्या करने की ठोस वजह की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने पुलिस को पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन के बारे में बताया है, लेकिन इसके अलावा कोई विशेष कारण नहीं बता पाए। युवक की मौत की सूचना मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग भी गांव दुप्टा कलां पहुंचे। उन्होंने युवक के परिजनों से बात करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने कोई ठोस वजह नहीं बताई है, केवल पत्नी से अनबन की बात सामने आई है। पुलिस फिलहाल मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के KGMU पहुंचे देश-विदेश के डॉक्टर:कम पैसे में फेफड़ों के कैंसर का इलाज होगा, सुपर एडवांस तकनीकी बताई
    Next Article
    मेरठ में रेड रोज और केक्स से सजा वेलेंटाइन डे:कपल्स बोले - वेलेंटाइन डे जरूरी नहीं, प्यार जताने के लिए हर दिन है खास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment