Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया कांशीराम का जन्मदिवस:जिला अध्यक्ष और सांसद के साथ कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय के पथ पर चलने का लिया प्रण

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर रविवार को बहुजन नायक कांशीराम का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम में बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि कांशीराम साहब का मानना था कि राजनीतिक सत्ता ही वह मास्टर चाबी है, जिससे सभी ताले खुलते हैं। उन्होंने “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का नारा देकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी। जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्रित हुए। अनिकेत भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम के विचार समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सर्व समाज के हित में कार्य किया और आज पूरा देश उनके जन्मदिवस पर उन्हें याद कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोईया ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज के हितों के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की दिशा दिखा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, प्रताप लोईया, सतेंद्र तोमर, अभिषेक चौधरी आरूषि सिरोही, आशीष उर्फ पिंटू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बुर्काधारी महिलाओं ने दुकान से सूट चुराया:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, दुकानदार ने पहले भी चोरी की आशंका जताई
    Next Article
    अभिनेत्री सोमा राठौर अम्मा जी ने किया रामलला का दर्शन:सुप्रसिद्ध कॉमेडियन स्टार नवीन प्रभाकर, दिव्या,विश्वजीत सोनी भी अयोध्या पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment