Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रालोद नेताओं ने किया मेट्रो का सफर:जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज बोले- क्षेत्र को मिलेगी विकास की नई स्पीड

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने मेरठ में संचालित मेट्रो सेवा का सामूहिक रूप से सफर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने मेट्रो स्टेशनों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए मेट्रो परियोजना से क्षेत्र में क्या - क्या फायदा होगा इसकी भी चर्चा की। विकास को मिलेगी नई गति- अनिकेत भारद्वाज रालोद के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि मेट्रो सेवा शुरू होने से मेरठ महानगर और आसपास के क्षेत्रों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। रोजगार, व्यापार और आवागमन के क्षेत्र में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक परिवहन सुविधा किसी भी शहर के विकास की आधारशिला होती है और मेरठ अब तेजी से आधुनिक शहरों की श्रेणी में शामिल हो रहा है। आने वाले समय में हम अपने क्षेत्र को एक नई गति के साथ विकसित होता देखेंगे। मेट्रो में सफर करने के बाद कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा रालोद सुप्रीमो जयंत चौघरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से यह महत्वाकांक्षी परियोजना साकार हुई है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को दैनिक आवागमन में सहूलियत मिलेगी तथा सड़क जाम की समस्या में भी कमी आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण:होली के लिए कैदियों द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गुलाल को देखा, बैरक में जाकर कैदियों से बात की
    Next Article
    मंत्री ने घोसी चीनी मिल के लिए लिखा पत्र:आधुनिकीकरण और विकास की मांग, विपक्ष पर साजिश का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment