Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सुबह से ही उमस के साथ बढ़ी गर्मी:41°C डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, लू भी परेशानी बढ़ाएगी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शनिवार को सुबह से ही मौसम चटक धूप के साथ मौसम साफ रहा। तेज धूप के कारण गर्मी का असर दिखा और दिन चढ़ने के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन के समय तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद जताई गई है, हालांकि ये हवाएं गर्मी से राहत देने के बजाय और अधिक तपिश बढ़ रही है। मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है। ऐसे में लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय धूप सबसे ज्यादा तीखी रहेगी, जिससे लू जैसे हालात भी बन सकते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास तौर पर धूप से बचने की जरूरत है। पानी की कमी से बचने के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है। शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जिससे कुछ राहत महसूस होगी, लेकिन गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है। शुरू हुआ स्वीमिंग पूल गर्मी को देखते हुए 1 मई से शहर में कई जगह स्वीमिंग पूल भी शुरू हो गए हैं। इसके साथ साथ गर्मी से राहत देने के लिए दोपहर के समय सड़कों पर लोग शरबत भी पिलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की और से लू के प्रकोप को देखते हुए गाइडलाइन भी जारी की गई है। अस्पतालों में हीटस्ट्रोक वार्ड बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल, मेडिकल और प्राइवेट अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं। जहां लू से ग्रस्त मरीजों को विशेष सुविधा दी जा रही है। इसके साथ साथ अन्य जगहों पर भी गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंजजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी, जेल चौकी प्रभारी लाइन हाजिर:SSP दिनेश कुमार सिंह की कार्रवाई, सीओ को दी गई जांच
    Next Article
    सुलतानपुर में दहेज प्रताड़ना, पति समेत 12 पर केस:महिला को मारपीट कर घर से निकाला, गहने भी छीने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment