Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में दहेज प्रताड़ना, पति समेत 12 पर केस:महिला को मारपीट कर घर से निकाला, गहने भी छीने

    2 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर जिले में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के 11 अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता शाहिना खानम ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 12 मई 2024 को वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित बखराबाद बुनकर कॉलोनी निवासी सुहेल खान के साथ हुआ था। शादी के दो सप्ताह बाद ही पति सुहेल खान, जेठ नूरुल हसन, एनुल हसन, सासु अलीमुननिसां और अन्य ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष बाइक, दो लाख रुपये नकद और पांच हजार रुपये मासिक की मांग को लेकर शाहिना को ताने देने लगा और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। तहरीर के अनुसार, 6 सितंबर 2025 को पति ने शाहिना के साथ बुरी तरह मारपीट की। उनके गहने और कपड़े छीन लिए गए, जिसके बाद उन्हें जबरन ट्रेन में बैठाकर मायके भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई थी कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे वापस न आएं। इसके बावजूद, 19 अप्रैल 2026 को शाहिना अपनी मां और बहन के साथ वापस ससुराल पहुंचीं। वहां पति सुहेल और परिवार के लगभग एक दर्जन सदस्यों ने मिलकर पीड़िता की फिर से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पीड़िता ने 'डायल 112' पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उनकी जान बच सकी। पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला थाना सुलतानपुर की प्रभारी निरीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपियों के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सुबह से ही उमस के साथ बढ़ी गर्मी:41°C डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, लू भी परेशानी बढ़ाएगी
    Next Article
    महिला बोली SN वार्ड में मेरे भाई पर गिरा पंखा:करीब 5 घंटे बाद हुई ड्रेसिंग, वार्ड में नहीं है कोई डॉक्टर, VIDEO वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment