Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में साइबर ठगी का भंडाफोड़:नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, लैपटॉप और एटीएम कार्ड बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के टीपीनगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी विभिन्न बैंक खातों से धोखाधड़ी कर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करता था और सबूत मिटाने का प्रयास भी करता था। पुलिस के अनुसार, साइबर सेल और टीपीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सैफु मयाना उमर पुत्र उमर को सुभारतीपुरम स्थित श्यामजी कृष्णा बॉयज हॉस्टल से हिरासत में लिया गया। आरोपी मूल रूप से नाइजीरिया के केब्बी स्टेट का निवासी है और वर्तमान में मेरठ में रह रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी केनरा बैंक के एक खाते का उपयोग कर अलग-अलग लोगों से ठगी कर पैसे मंगवाता था। तेलंगाना और तमिलनाडु में दर्ज कई साइबर शिकायतों से भी इस खाते का लिंक मिला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ठगी से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ठगी से मिली रकम का इस्तेमाल निजी खर्चों में करता था और अपने बैंक खाते से जुड़े दस्तावेजों को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एचपी लैपटॉप, पांच एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक, एक सिम कार्ड, एक पासपोर्ट, यूनियन बैंक की चेकबुक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में साइबर सेल और टीपीनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। फिलहाल, आरोपी से एलआईयू और आईबी की टीम भी गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशे के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, DM कार्यालय का घेराव:प्रयागराज सराय नाइत में खुलेआम नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    टटीरी सॉन्ग विवाद में बादशाह को हाईकोर्ट से राहत:गिरफ्तारी पर रोक लगाई, HSCW चेयरपर्सन बोलीं- पेश हो जाता तो, ये नौबत न आती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment