Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सीजन की सबसे ठंडी रात:पारा 10 डिग्री पहुंचा, उत्तर-पश्चिमी हवा से बढ़ी ठंड, शाम होते ही बढ़ रहा प्रदूषण

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान पहली बार सामान्य से नीचे गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते अगले दो से तीन दिन रात का पारा 9 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह कोहरा भी पड़ सकता है। दूसरी ओर, रात में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण भी गंभीर होने लगा है। बुधवार रात 9 बजे गंगानगर का एक्यूआई 305 दर्ज किया गया। दिसंबर के पहले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड गुरुवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में अभी और गिरावट हो सकती है। अगले दो से तीन दिन न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा छाने के भी आसार हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह से कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है। शाम होते ही हवा में प्रदूषित कणों की मात्रा बढ़ी ठंड बढ़ने के साथ हवा में प्रदूषित कणों का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। शताब्दी नगर में बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक पीएम 2.5 का स्तर 300 से 350 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के बीच बना रहा। दिल्ली-देहरादून बाईपास पर गुरुवार शाम 5 बजे पीएम 2.5 का स्तर 153 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जो एक घंटे बाद शाम 6 बजे बढ़कर 360 पहुंच गया। हवा की स्थिति के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड के साथ प्रदूषण भी परेशानी बढ़ा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में बीएलओ को तीन लोगों ने लाठी-रॉड से पीटा:मोबाइल तोड़ा, पुलिस ने तहरीर पर दर्ज किया केस
    Next Article
    संभल के ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर कोहरा छाया:विजिबिलिटी 150 मीटर रही, AQI 270 दर्ज; न्यूनतम तापमान 11

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment