Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में संजीवनी महिला संस्था की मासिक सभा:वार्षिक चुनाव संपन्न, ‘रिश्तों की महक’ से सजा कार्यक्रम

    7 hours ago

    1

    0

    शुक्रवार को मेरठ के आईएम हॉल में संजीवनी महिला संस्था की 13 फरवरी माह की मासिक सभा हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती निशि जैन की अध्यक्षता में वार्षिक चुनाव एवं ‘रिश्तों की महक’ विषय पर कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की सचिव श्रीमती अंजू गर्ग द्वारा जनवरी माह की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने से हुई। इसके उपरांत पदाधिकारियों का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से कराया गया, जिसमें नए बोर्ड का चयन किया गया। सभा के दौरान ‘रिश्तों की महक’ विषय पर सदस्यों ने सुंदर, रोचक और भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका श्रीमती अंशु गुप्ता एवं श्रीमती कनिका ने कुशलतापूर्वक किया। मनोरंजन के लिए कैश तंबोला का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष बीना अग्रवाल, मंजु अग्रवाल, निधि जैन तथा रजनी गोयल का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ियों के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया गया:स्वप्नाशीष सेवा समिति ने चिनहट-फैजाबाद मार्ग पर किया आयोजन
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें ढकीं:शिवरात्रि के लिए पुलिस ने प्लास्टिक कवर लगवाए, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment