Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में स्कूलों की मनमानी पर छात्र नेता का हंगामा:BSA कार्यालय पर जाकर किया प्रदर्शन बोले- RTE में गडबड़ , टाइमिंग का भी नहीं हो रहा पालन

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में भीषण गर्मी के बीच निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली और अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को छात्र नेता विनीत चपराना ने बीएसए कार्यालस पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं जिस से बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक भी परेशान होते हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने स्कूलों की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गर्मी में बच्चों की सेहत पर खतरा छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और लू के बीच छोटे बच्चों का सुबह स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्कूल प्रशासन बच्चों की परेशानी को नजरअंदाज कर रहे हैं और समय में कोई बदलाव नहीं कर रहे। RTE में पारदर्शिता सुनिश्चित हो Right to Education Act के तहत गरीब बच्चों को मिलने वाली सीटों में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया। कहा गया कि कई निजी स्कूल नियमों का पालन नहीं कर रहे। इसके साथ ही मनमाने तरीके से स्कूल महंगी किताबें, यूनिफॉर्म और अतिरिक्त शुल्क के नाम पर अभिभावकों के आर्थिक रूप से भी तंग कर रहे हैं। आंदोलन की चेतावनी विनीत चपराना ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों के हितों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में अवैध खनन, ओवरलोड पर प्रशासन ने कार्रवाई की:208 वाहनों के चालान, 38 ट्रक-डंपर सीज; 47 लाख का वसूला जुर्माना
    Next Article
    इंफ्लुएंसर मीट में अश्लील कंटेंट रोकने पर बनी सहमति:मुज़फ़्फ़रनगर में क्रिएटर्स ने सकारात्मक कंटेंट का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment