Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में स्मार्ट मीटर की ‘अर्थी’:व्यापारियों ने निकाली शव यात्रा, ऊर्जा भवन के सामने जलाया पुतला; हटाने की मांग

    10 hours ago

    2

    0

    मेरठ में स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापारियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। ऊर्जा भवन के सामने आक्रोशित व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर के पुतले को आग के हवाले कर दिया। न्यू मोहनपुरी स्थित कार्यालय से व्यापारियों का समूह स्मार्ट मीटर की अर्थी सजाकर निकला। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। सभी के हाथों में स्मार्ट मीटर विरोधी नारे लिखी तख्तियां थीं। यह शव यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ऊर्जा भवन पहुंची, जहां व्यापारियों ने जोरदार नारेबाजी की। पहले देखिए 2 तस्वीरें… पुतला फूंककर जताया आक्रोश ऊर्जा भवन के सामने व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही व्यापार मंदा चल रहा है, ऐसे में स्मार्ट मीटर ने उनकी स्थिति और खराब कर दी है। उनका आरोप है कि हजारों व्यापारियों की बिजली काट दी गई है और सर्वर की समस्या के कारण कनेक्शन जुड़ने में घंटों लग रहे हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौपा प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को राहत देने के लिए स्मार्ट मीटर हटाना ही एकमात्र विकल्प है। व्यापारियों का आरोप है कि इन मीटरों के कारण उत्पीड़न बढ़ गया है, जिसे वे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका कहना है कि जब तक प्रतिष्ठानों से स्मार्ट मीटर नहीं हटाए जाते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। नौ सूत्रीय मांग पत्र सोपा गया - स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म कर उपभोक्ता की स्वीकृति पर लगाया जाए। - उपभोक्ता की स्वीकृति पर जब मीटर लगे तो उसे पूरी जानकारी दी जाए। - उपभोक्ता को 5 साल की गारंटी वाला गारंटी कार्ड भी दिया जाए। - मीटर लगने के बाद उपभोक्ता को मौके पर ही ऐप, सीलिंग सर्टिफिकेट दिया जाए। - मीटर से जुड़ी शिकायत के लिए विशेष लैब तैयार की जाए ताकि तत्काल शिकायत का निस्तारण हो। - नए कनेक्शन में एस्टीमेट के नाम पर होने वाला उत्पीड़न बंद किया जाए। - पुराने पीडी कनेक्शन की आड़ में होने वाला उत्पीड़न बंद हो। - प्रीपेड मीटर के पोर्टल को इस तरह अपडेट किया जाए कि बिल जमा होते ही तुरंत आपूर्ति चालू हो जाए। - प्रीपेड मीटर लग जाने के बाद उपभोक्ता की सिक्योरिटी एडजस्ट करने का अकाउंट स्टेटमेंट तैयार कर उपभोक्ता को दिया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में लेंसकार्ट स्टोर पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन:कर्मचारियों को तिलक-कलावा बांधा, धार्मिक प्रतीकों पर विवाद जारी
    Next Article
    अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों को भीषण गर्मी से राहत:राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एसी वेटिंग रूम खुले, आरामदायक कुर्सियों के साथ RO वॉटर भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment