Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में शाफियाबाद लौटी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर:हिस्ट्रीशीटरों को बचाने की शिकायत पर जांच के बाद हुई कार्रवाई

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शाफियाबाद लौटी चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह जालौन को लाइन हाजिर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी पर क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने का आरोप है। ई-रिक्शा चालक साजिद पर हुए हमले के मामले में भी सुनवाई करने में रुचि नहीं दिखाने और लापरवाही के आरोप लगे थे। इसके बाद एसपी देहात अवनीश कुमार सिंह ने शनिवार रात शैलेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। हिस्ट्रीशीटरों को बचाने का आरोप मुंडाली थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक साजिद पर हुए हमले के बाद ग्रामीणों में नाराजगी थी। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने और क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को बचाने का आरोप लगाया था। इसको लेकर ग्रामीणों ने बड़े अधिकारियों से शिकायत की थी। सीओ किठौर ने की जांच ग्रामीणों की शिकायत और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात ने जांच के निर्देश दिए थे। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने मामले की जांच की। जांच में चौकी स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद एसपी देहात के निर्देश पर शैलेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। ये था पूरा घटनाक्रम मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा की मड़ैया में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ई-रिक्शा चालक साजिद पर हमला किया गया था। करीब 50 साल के साजिद को तीन लोग ई-रिक्शा में बैठाकर जंगल की ओर ले गए थे। गांव के रास्ते में आरोपियों ने एक स्थानीय महिला से आगे जाने का रास्ता पूछा और इसके बाद जंगल की तरफ बढ़ गए। गांव से करीब 500 मीटर दूर पहुंचने के बाद आरोपियों ने ई-रिक्शा रास्ते में खड़ा कर दिया। इसके बाद साजिद को ईंख के खेत के अंदर ले गए। वहां दो बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला किया। ग्रामीणों की मुस्तैदी और शोर मचाने पर आरोपी साजिद को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने साजिद को मरा हुआ समझ लिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई थी। इसी दौरान चौकी पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में बारिश-तेज हवाओं से फसल बर्बाद:कटाई से पहले धान की पकी फसल खेतों में गिरी, कई जगह गन्ना भी धराशायी
    Next Article
    24 घंटे में 74 सेमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर:गोंडा में खतरे के निशान से 7 सेंटीमीटर ऊपर, 10 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment