Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ट्रक ने 4 को रौंदा, 3 की मौत:देर रात हुआ हादसा, परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल मृतकों में कॉलेज कलर्क और दुकानदार

    19 hours ago

    1

    0

    मेरठ में दबथुआ गांव के पास रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल हो गया। तीनों मृतक दबथुआ गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी पहुंची। तीनों शव को कब्जे में लिया। घटना सरधना थाना क्षेत्र स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव दबथुआ के पास की है। मृतकों की पहचान रमेश (55) पुत्र हरपाल, सुशील (47) पुत्र विजय और अमर (30) पुत्र मुखिया के रूप में हुई है। रमेश मुरादनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। सुशील गांव में परचून की दुकान चलाते थे। जबकि अमर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे में घायल रोहित के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। सड़क पार करते समय ट्रक ने मारी टक्कर रविवार रात चारों लोग दबथुआ गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आए ट्रक ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमेश, सुशील और अमर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन परिवारों की खुशियां उजड़ीं, गांव में शोक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग अलग-अलग काम करके अपने परिवारों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। एक ही गांव के तीन लोगों की असमय मौत से दबथुआ में शोक की लहर है। हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में हर तरफ इस दर्दनाक घटना की चर्चा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की बात पढ़िए पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचना ​रमेश (55) पुत्र हरपाल जो कि मुरादनगर के किसान इंटर कॉलेज में लिपिक (Clerk) के पद पर कार्यरत थे. दूसरे ​सुशील (47) पुत्र विजय निवासी दबथुआ थे। वह गांव में ही अपनी परचून की दुकान चलाते थे। तीसरे व्यक्ति की पहचान ​अमर (30) पुत्र मुखिया थे, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ​हादसे में घायल चौथे व्यक्ति की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की गिरफ्तार के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटे भाई की हत्या में भाभी और भतीजा गिरफ्तार:देवरिया में मां की 13वीं में आभूषण विवाद पर पीटकर की थी हत्या, 3 अन्य फरार
    Next Article
    रिश्वत के लिए 8 दिन में 45 कॉल:एसटीएफ दरोगा पर FIR का मामला, हरियाणा पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग-व्हाट्सएप चैट भी सौंपे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment