Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में वाइन शॉप पर बेची जा रही एक्सपायार बीयर:ग्राहक ने किया विरोध तो सेल्समैन बोला- दो बीयर फ्री ले जाओ

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मिलांज मॉल पर राघव वाइंस के नाम से संचालित हो रही वाइन शॉप में बुधवार देर शाम बड़ी संख्या में एक्सपायर बीयर बिकती हुई मिली। एक ग्राहक ने जब एक्सपायर बीयर का सेवन कर लिया तो उसके बाद उसने इसकी शिकायत वाइन शॉप पर मौजूद सेल्समैन से की। इसकेबाद सेल्समैन ने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और एक बियर के बदले दो बियर फ्री देने की बात कही जिससे गुस्साए ग्राहक ने पल्लवपुरम थाना पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत की। पीने के बाद हुई समस्या बीयर खरीदने पहुंचे ग्राहक निरंकार सिंह ने बताया कि जब उसने वाइन शॉप से बीयर खरीदने के बाद उसमें कुछ फर्क महसूस हुआ तो उसने बीयर की एक्सपायर डेट देखी । जिसमें वह बीयर 3 महीने पहले एक्सपायर हो चुकी थी। उसके बाद उसने बीयर बेचने वाले सेल्समैन को दिखाया और उसकी शिकायत की तो सेल्समेन में उसे दो मुफ्त बीयर कालालच दिया। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने बीयर का पूरा स्टॉक चेक करवाया जिसमें भारी मात्रा में एक्सपायर बीयर वाइन शॉप के अंदर मिली। अनुज्ञापी को पूरे मामले की जानकारी दी गई और इसके साथ ही थाना पुलिस ने आबकारी पुलिस को भी घटना की जानकारी थी ।फिलहाल कितनी बीयर वाइन शॉप में मौजूद है और कब से इसकी बिक्री की जा रही थी इसकी जांच चल रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई- आबकारी अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि वाइन शॉप पर एक्सपायर बियर का मामला संज्ञान में आया है अनुज्ञापी और संबंधित जोन देखने वाले इंस्पेक्टर से पूरी जानकारी ली जा रही है। जांच के आधार पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:आगरा के एत्मादपुर में शादी से लौटते समय हुआ हादसा, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
    Next Article
    संभल में 21 रमज़ान पर इमाम अली का यौमे शहादत:शिया समुदाय ने शबीहे ताबूत निकालकर खिराजे अकीदत पेश की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment