Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ludo की बिसात पर बिछी लाश! खेल-खेल में गोटी कटी तो गुस्से में तमतमाए युवक ने गोलियों से भूना

    3 hours from now

    1

    0

    भागलपुर के पीरपैती थाना क्षेत्र में हुए ऋषभ झा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। भागलपुर के वय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 9 मार्च की शाम ऋषभ झा को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल ऋषभ को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई वह काफी चौंकाने वाली थी। दरअसल मृतक ऋषभ झा और उसके दोस्त पास के ही एक स्थान पर बैठकर लूडो खेल रहे थे। कुछ और लोग वहां हथियार लेकर पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर गोली चल गई। बंदूक दोस्त सौरभ के हाथ में थी। इसे भी पढ़ें: तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी... मुंबई में लेडी डेंटिस्ट ने की आत्महत्या, 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?गोली चलने के बाद सभी दोस्त घबरा गए और मिलकर ऋषभ को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन घटना की सूचना पीरपैथी थाना पुलिस को नहीं दी गई। बाद में जब अस्पताल में इलाज के दौरान ऋषभ की मौत हो गई तब बरारी थाना पुलिस ने इस घटना की जानकारी पीरपैथी थाना को दी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक का दोस्त सौरभ शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। उसने पुलिस को बताया था कि वह और ऋषभ बाइक से जा रहे थे तभी नकाबपश अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सौरभ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सौरभ की निशानानदेही पर पुलिस ने भानु, प्रीतम, राहुल और दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी एक साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे और उसी दौरान यह खौफनाक वारदात हो गई। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कारवाही में जुटी हुई है। इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने घर मिलने बुलाया, फिर पहले करंट लगाया और...एक हत्याकांड के उद्भेदन को लेकर बुलाई गई है। आप लोगों को ज्ञात होगा कि 10 तारीख को एक सूचना प्राप्त हुई थी। यानी ये घटना नौ की रात्रि की थी तिरपति थाना क्षेत्र की जहां पर एक व्यक्ति जिनका नाम ऋषभ जा था और उनको गोली लगी थी और अगले दिन इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई और जैसे ही घटना का हम लोगों को संज्ञान 10 तारीख को सुबह प्राप्त हुआ थाना को उसके बाद जो इसमें अनुसंधान हुआ उसके बाद जो हम लोगों को प्राथमिकी के लिए जो आवेदन पड़ा उसके आधार पर जांच करते हुए और अनुसंधान करते हुए एसडीपीओ त्रिपती के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lok Sabha में लौटे स्पीकर ओम बिरला का विपक्ष को कड़ा संदेश, किसी को विशेषाधिकार नहीं, नियमों से चलेगा सदन
    Next Article
    अल्लाह ने मुझे बचा लिया, जम्मू में हत्या की कोशिश के बाद फारूक अब्दुल्ला का पहला रिएक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment