Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MDA ने 110 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की:जानसठ रोड और NH-58 पर बन रही कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने अवैध भू-स्वामियों और प्लॉटिंगकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने जोन-01 में दो अलग-अलग स्थलों पर कुल 110 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी। यह कार्रवाई प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेश पर की गई। पहला स्थल जानसठ रोड पर भट्टे के पीछे ग्राम बीबीपुर में था। यहां पुष्पेन्द्र त्यागी और अजय सिंह सहित अन्य लोगों ने लगभग 35 बीघा भूमि पर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लॉटिंग की थी। दूसरा स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-58 (NH-58) पर ग्राम शेरनगर में स्थित था। यहां सतीश कुमार और अन्य लोगों द्वारा लगभग 75 बीघा भूमि पर अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। MDA ने इन दोनों स्थलों पर पहले ही नोटिस जारी किए थे और चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश भी दिए गए थे। हालांकि, अवैध प्लॉटिंगकर्ताओं ने निर्माण नहीं हटाया। इसके बाद, प्राधिकरण की टीम ने सहायक अभियंता, अवर अभियंता और संबंधित थाने के पुलिस बल के साथ मिलकर दोनों स्थलों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राधिकरण ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग से न केवल नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि शहर की योजनाबद्ध विकास प्रक्रिया भी बाधित होती है। यह कार्रवाई अवैध कॉलोनियों को रोकने और शहर में अनियोजित विकास पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव:संतों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया, लखनऊ में प्रवास पर हैं शंकराचार्य
    Next Article
    लखनऊ में सड़क पर सबसमर्सिबल की बोरिंग:आने-जाने में परेशानी, लोगों ने जिला अधिकारी और जल निगम से शिकायत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment