Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में व्यापारियों ने लोकेश खुराना के खिलाफ दी तहरीर:सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण प्रकरण को लेकर सरकार की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में चल रहे ध्वस्तीकरण प्रकरण को लेकर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने RTI एक्टिविस्ट लोकेश खुराना के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनके द्वारा डाली गई आरटीआई से व्यापारियों के आर्थिक मानसिक सामाजिक उत्पीड़न और सरकार की छवि धूमल करने का प्रयास किया गया है। व्यापारियों को मिला है 6 हफ्ते का समय माननीय न्यायालय ने व्यापारियों को आवासीय प्लॉट में चल रही कमर्शल गतिविधियों को बंद करने और आवास विकास को प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने के लिए 27 जनवरी को 6 हफ्तों का समय दिया था। वह समय अब पूरा होने वाला है इसके चलते व्यापारियों ने अब लोकेश खुराना के खिलाफ तहरीर दी है। हर प्रकार से कर रहे विरोध व्यापारी इस ध्वस्तीकरण के आदेश का हर प्रकार से विरोध कर रहे हैं। अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए कभी वह बाजार बंद करके पंचायत करते हैं तो कभी भगवान से प्रार्थना करते हुए सुंदरकांड करते इसके बाद भी अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। समाजवादी पार्टी के भी लगाए थे झंडे सरधना विधायक अतुल प्रधान ने जब सदन में सेंट्रल मार्केट का मुद्दा उठाया था तो उसके बाद व्यापारियों ने बाजार में समाजवादी पार्टी के झंडे भी लगा दिए थे । उन्होंने कहा था कि किसी भी भाजपा के जनप्रतिनिधि ने अभी तक उनके पक्ष में कोई कार्य नहीं कराया है, जिससे यह ध्वस्तीकरण बच सके और अतुल प्रधान ने हमारी आवाज उठाई है इसके चलते हम समाजवादी पार्टी को समर्थन कर रहे हैं। लेकिन कुछ ही देर बाद भाजपा पार्षद और कुछ अन्य लोगों ने वे झंडे हटवा दिए थे लगभग 700 प्रतिष्ठानों पर गिरी है गाज सेंट्रल मार्केट में लगभग 700 दुकान इस दोस्तीकरण की चपेट में आ रही है इसके चलते यदि ऐसा होता है तो शहर का एक प्रतिष्ठित बाजार बिल्कुल खत्म हो जाएगा इसलिए व्यापारी इसको बढ़ाने की लगातार गुहार लगाते आ रहे हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में स्टाफ नर्सों की सेवा समाप्ति के निर्देश:ड्यूटी पर रील बनाने का मामला, DM बोले- मरीजों की सुरक्षा सबसे पहले
    Next Article
    बलरामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होली उत्सव:सांस्कृतिक रंगों और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment