Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में स्टाफ नर्सों की सेवा समाप्ति के निर्देश:ड्यूटी पर रील बनाने का मामला, DM बोले- मरीजों की सुरक्षा सबसे पहले

    5 hours ago

    1

    0

    जालौन में दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पतालों में अनुशासन बनाए रखने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उरई जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर रील बनाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिला अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत संचालित सीटी स्कैन यूनिट तथा बीएचएस के अंतर्गत एनसीडी शाखा में कार्यरत स्टाफ नर्स आकांक्षा, नेहा सिंह एवं भारती द्वारा ड्यूटी समय में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। यह मामला दैनिक भास्कर में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित कार्मिकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए। साथ ही जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिथिल पर्यवेक्षण को लेकर स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों की सेवा सर्वोपरि है। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या गैर-व्यावसायिक आचरण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सेवा नियमों और आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य संस्थानों में जवाबदेही और अनुशासन स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जिलाधिकारी ने दोहराया कि आमजन को बेहतर, सुरक्षित और जिम्मेदार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विहिप कार्यकर्ता से अभद्रता पर हंगामा, दो सिपाही लाइन हाजिर:चेकिंग के नाम पर की थी अभद्रता, थाने में हुआ जमकर हंगामा, SSP का एक्शन
    Next Article
    मेरठ में व्यापारियों ने लोकेश खुराना के खिलाफ दी तहरीर:सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण प्रकरण को लेकर सरकार की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment