Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होली उत्सव:सांस्कृतिक रंगों और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नगर इकाई द्वारा होली उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उल्लास, सांस्कृतिक रंगों और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। उत्सव में स्वयंसेवकों, उनके परिवारजनों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पों की होली से हुआ, जहाँ सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को फूलों से अभिनंदन कर स्नेह और भाईचारे का संदेश दिया। वातावरण मधुर संगीत और फगुआ होली गीतों की प्रस्तुतियों से गूंज उठा। पारंपरिक धुनों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने होली को हिंदू समाज की समरसता का प्रमुख उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और एकात्मता का संदेश देता है। वक्ताओं ने आग्रह किया कि होली जैसे पावन पर्व पर शालीनता, गरिमा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सभी को केवल प्रसन्नता और आत्मीयता का अनुभव हो। युवा स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की व्यवस्था से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक में सक्रिय भूमिका निभाई। उत्सव का समापन राष्ट्र और समाज की उन्नति के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जिला प्रचारक जितेंद्र जी, नगर प्रचारक, भाजपा नेता अजय सिंह पिंकू और कुशाग्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में व्यापारियों ने लोकेश खुराना के खिलाफ दी तहरीर:सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण प्रकरण को लेकर सरकार की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
    Next Article
    लखीमपुर में बस–बाइक की टक्कर से बस में लगी आग:युवक गंभीर घायल, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment