Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मारी, VIDEO:हमलावर बोला- है कोई माई का लाल बचाने वाला, मेरी पत्नी को भगाकर लाया था

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ के रामराज एरिया में युवक की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए हमलावर ने युवक को दो गोलियां मारीं। पहली गोली पीछे से कमर पर जबकि, दूसरी गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई। युवक का भेजा तक उड़ गया। हत्यारे ने पहली गोली मारने के बाद बाजार में चिल्ला-चिल्लाकर कहा- है कोई माई का लाल जो इसे बचा ले। इसके बाद उसकी कनपटी पर दूसरी गोली मार दी। पुलिस की जांच में सामने आया है, युवक का हत्यारे की पत्नी से अफेयर था। वह उसे भगाकर लाया था। मृतक हत्यारे की पत्नी के साथ लव मैरिज करने वाला था। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की कुछ दिनों पहले कहासुनी भी हुई थी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें युवक गोली मारते हुए नजर आ रहा है। वहीं आरोपी ने मारने के बाद 4 मिनट का वीडियो जारी किया है। जिसमें वह कह रहा है कि उसको मैं मार आया, मैं अपने साथ कफन लेकर चलता हूं। घटना बुधवार दोपहर बहसुमा मार्केट में सनातन धर्म मंदिर के ठीक सामने की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… रामराज के जगजीवन पुरी मोहल्ले के रहने वाले सुरेंद्र (28) बाजार से गुजर रहे थे। वह बाइक पर अकेले ही थे। करीब ढाई बजे रामराज की मेन मार्केट में सनातन धर्म मंदिर के सामने बाइक से आए हमलावर ने सुरेंद्र की पीठ पर पीछे से एक गोली मारी। गोली लगते ही सुरेंद्र बाइक से गिर गए। इसके बाद हमलावर दौड़ते हुए सुरेंद्र के करीब आया। उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर दूसरी गोली मारी। फिर बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोग दौड़ते हुए सुरेंद्र के पास पहुंचे। लहूलुहान हालत में लेकर हॉस्पिटल भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली चलते ही मार्केट में मची अफरा-तफरी गोली चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ मचने से लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। मार्केट के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने सुरेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। एसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि हमलावर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात की वजह जानने के लिए मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली जाएगी। शादीशुदा महिला से लव मैरिज करने वाला था सुरेंद्र पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र का सनौता निवासी प्रदीप की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। डेढ़ साल पहले सुनील और उसकी पत्नी घर से भाग गए थे और दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली थी। इसी के चलते प्रदीप और सुनील के बीच रंजिश चल रही थी। प्रदीप ने कुछ ही समय पूर्व सुनील को कत्ल करने का ऐलान भी किया था। साफ कहा था कि वह बदला लेकर रहेगा। इसी रंजिश में प्रदीप ने बुधवार दोपहर को सुनील को घेरकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद आरोपी ने कहा कि मैंने बदला ले लिया। हत्यारे और सुरेंद्र की एक बार बीच बाजार महिला को लेकर बहस भी हुई थी। आज मौका मिलते ही महिला के पति ने सुरेंद्र की हत्या कर दी। जिस जगह हत्या हुई वह इलाका मेरठ बॉर्डर लगता है। सीमा क्षेत्र के हिसाब से रामराज कस्बा मुजफ्फरनगर जिले में, जबकि थानाक्षेत्र बहसूमा मेरठ में पड़ता है। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा है… वीडियो में दिख रहा है कि बाजार में एक युवक बाइक पर बैठा होता है। तभी दूसरा आदमी उसके पास आता है। उसके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ है। वह युवक के पास आकर पहले उसके कमर में गोली मारता है। युवक गोली लगने के बाद जैसे ही बाइक से नीचे गिरता है। इसके बाद आरोपी उसकी कनपटी से सटाकर गोली मार देता है। इसके बाद वहां पर खड़ा होकर लोगों को धमकाता है। फिर बाइक से फरार हो जाता है। आरोपी बोला- कफन लेकर चलता हूं आरोपी प्रदीप ने 4 मिनट का वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रहा कि आज डेढ़ साल बाद सुरेंद्र मिला। उसको मार आया। मेरी पत्नी भाग गई थी, उसे भी मारूंगा। मैं किसी से नहीं डरता। एसएसपी मेरठ, एसओ सबको चैलेंज कर रहा हूं। जितनी भी भागने वाली औरतें है, मैं सबको मारूंगा। बस मुझे बताते जाएं सब। मैं अपने घर से बेदखल हूं। मेरा घर वालों से लेना-देना नहीं है। पुलिस प्रशासन मेरा कुछ नहीं कर पाएगा। मैं अपने साथ ढाई मीटर का कफन लेकर चलता हूं। मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है। मैं किसी से नहीं डरता। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- सुरेंद्र बाइक से जा रहे थे। तभी उन्हें गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हमलावर भी बाइक से अकेला आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… भाजपा विधायक के बेटे ने टोलकर्मी को मारा थप्पड़, VIDEO:आगरा में बैरियर न उठाने पर हुआ विवाद, गाड़ी से उतरते ही पीटने लगा आगरा में फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश ने टोलकर्मी को थप्पड़ मारे। पहले टोल देने को लेकर टोलकर्मी से बहस हुई। तभी सुरेश गुस्से में गाड़ी से उतरा और टोलकर्मी को 2 थप्पड़ मार दिए। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी ने इजराइली संसद में हमास हमले की निंदा की:कहा- हम आपका दर्द समझते हैं, भारत लंबे वक्त से आतंकवाद से पीड़ित
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा हुई बेहोश:मेस में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, नाराज छात्राओं ने प्रोवोस्ट को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment