Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी ने इजराइली संसद में हमास हमले की निंदा की:कहा- हम आपका दर्द समझते हैं, भारत लंबे वक्त से आतंकवाद से पीड़ित

    18 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर हैं। उन्होंने इजराइली संसद को संबोधित करते हुए इजराइल पर हमास के हमले की निंदा की। मोदी ने कहा कि हम आपके दर्द को समझते हैं, भारत लंबे वक्त से आतंकवाद से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि भारत इस समय और भविष्य में भी पूरे विश्वास के साथ इजराइल के साथ खड़ा है। मोदी ने कहा कि किसी भी वजह से आम नागरिकों की हत्या को सही नहीं ठहराया जा सकता और आतंकवाद को किसी भी हाल में जायज नहीं ठहराया जा सकता। मोदी नेसेट को संबोधित करने पहले भारतीय प्रधानमंत्री है। संसद पहुंचने पर सांसदों ने मोदी का खड़े होकर स्वागत किया और मोदी मोदी के नारे लगाए। नेतन्याहू बोले- मोदी मेरे भाई जैसे हैं मोदी से पहले इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है। उन्होंने मोदी को दुनिया का सम्मानित नेता बताया। इससे पहले नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन के साथ पीएम का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ही PM मोदी और नेतन्याहू ने राजधानी तेल अवीव में प्राइवेट बातचीत भी की। इसके बाद वे होटल पहुंचे जहां, प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने परफोर्मेंस भी दी। मोदी का यह 9 साल बाद दूसरा इजराइल दौरा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में तेल अवीव गए थे। मोदी के इजराइल दौरे से जुड़े 8 फुटेज… भारत-इजराइल में हथियारों की डील पर बातचीत संभव मोदी के इस दौरे पर भारत और इजराइल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है। इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इजराइली अखबार, द जेरूसलम पोस्ट ने PM मोदी के दौरे पर उनके स्वागत के लिए एक खास फ्रंट पेज छापा। फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है। वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा है, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते है। इसका दूसरा अर्थ शांति भी होता है। मोदी के इजराइल दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो पीड़ित, संगीन आरोप और जांच अधिकारी पर सस्पेंस... जानें अविमुक्तेश्वरानंद केस की कहानी
    Next Article
    मेरठ में युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मारी, VIDEO:हमलावर बोला- है कोई माई का लाल बचाने वाला, मेरी पत्नी को भगाकर लाया था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment