Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुआ के लड़के ने टीचर की हत्या की:गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर गला घोंटा, कर्ज से था परेशान; 6 आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम परासनी में तैनात सहायक अध्यापक राघवेंद्र की अपहरण के बाद की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसकी महिला मित्र समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी हत्यारोपियों ने शव मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सेवढ़ा थाना क्षेत्र में झाड़ियों में फेंक दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, स्कूटी, अवैध पिस्टल, कारतूस, डाटा केबल और हत्या में प्रयुक्त मफलर सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 14 फरवरी 2026 को मृतक की मां रामवती ने थाना नदीगांव में तहरीर देकर आठ लोगों पर पुत्र राघवेंद्र के अपहरण और हत्या का आरोप लगाया था। इस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और नदीगांव पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और अन्य भौतिक प्रमाणों के आधार पर 72 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णपाल उर्फ कुलदीप निवासी पूंछ झांसी (मुख्य आरोपी), रिंकू, नीशू वर्मा, राजकुमार, अभि उर्फ निगम वर्मा तथा सोनिया उर्फ कुटकुट शामिल हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी कृष्णपाल उर्फ कुलदीप ने बताया कि वह जुए और शराब का आदी है तथा कई लोगों से कर्ज ले रखा था। उसने अपने मामा के लड़के परासनी गांव के सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के। पद पर कार्यरत राघवेंद्र से भी पैसे उधार लिए थे और राघवेंद्र के द्वारा बार-बार मांगने पर उसने साजिश रची। 10 फरवरी को वह साथियों के साथ राघवेंद्र को पैसे देने के बहाने बुलाकर कार से मध्य प्रदेश की ओर ले गया। वहां एक महिला मित्र को बुलाकर उसके साथ आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने डाटा केबल और मफलर से गला घोंटकर मामा के बेटे हत्या कर दी और शव सेवढ़ा मार्ग किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। मंगलवार को खुलासा करते हुए जालौन के एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेकर टीमें लगाई गईं और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट भी बढ़ाया गया है और सभी को न्यायालय भेजा जा रहा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि शिक्षक की हत्या से गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवाबगंज में तेज रफ्तार कार ने डॉग को रौंदा, CCTV:घर के बाहर टहलाने गए थे कारोबारी, पुलिस से की शिकायत
    Next Article
    आजमगढ़ में नाबालिग का रेपिस्ट गिरफ्तार:अपहरण कर दुष्कर्म किया था, पुलिस की जांच में गाजीपुर के रहने वाले आरोपी का नाम आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment