Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU की 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या:माता-पिता के तलाक से डिप्रेशन में होने पर मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एबीके स्कूल की 8वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रा स्थित एसआईजी फ्लैट्स में घटना के बाद छात्रा की मां उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर एएमयू की प्रशासनिक और प्रॉक्टोरियल टीम के अलावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शुरूआती जांच में सामने आया है कि छात्रा (14) के माता-पिता के बीच तलाक हो गया था। इससे वह मानसिक तनाव में थी। छात्रा और उसके दो छोटे भाई अपनी मां के साथ एक फ्लैट में रह रहे थे। मानसिक तनाव के कारण छात्रा का मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। ​घर में अकेली थी छात्रा छात्रा धौर्रा स्थित एसआईजी फ्लैट्स में अपनी मां और दो छोटे भाइयों के साथ रहती थी। उसकी मां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर बच्चों की परवरिश करती हैं। वह मंगलवार को स्कूल में पढ़ाने गई थीं । दोनों छोटे बेटे स्कूलगए थे। इसी दौरान छात्रा ने चौखट में लगे कुंडे में दुपट्‌टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोपहर में मां के पहुंचने पर हुई जानकारी दोपहर करीब 2:00 बजे छात्रा की मां फ्लैट पर पहुंची। मेन गेट खुला होने के कारण वह अंदर पहुंचीं तो कमरे की चौखट में लगे कुंडे पर फंदे से छात्रा लटकी हुई थी। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और छात्रों को फंदे से उतारकर जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लंबे समय से था पारिवारिक तनाव पुलिस की जांच में सामने आया है कि छात्रा के माता-पिता का तलाक हो चुका था। पिता सऊदी अरब में रहते हैं। उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। इसका उसके मन पर गहरा असर पड़ा। माता-पिता के अलग होने पर वह मानसिक रूप से परेशान होने लगी। वह अपनी मां के साथ फ्लैट में रहती थी। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए मनोचिकित्सक से उसका इलाज भी चल रहा था। मानसिक तनाव में भी छात्रा एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर नावेद खान ने बताया कि छात्रा ने घर पर खुदकुशी की है। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। घटना की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी क्वार्सी ने बताया कि माता-पिता के अलग होने के कारण छात्रा तनाव में थी। इसके कारण उसने खुदकुशी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्थडे के दिन कुएं में मिला बच्चे का शव:झांसी में 7 दिन से गायब था, लाश देखते ही माता-पिता बेहोश
    Next Article
    नवाबगंज में तेज रफ्तार कार ने डॉग को रौंदा, CCTV:घर के बाहर टहलाने गए थे कारोबारी, पुलिस से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment