Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ मेडिकल में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बताए फायदे:विश्व मोटापा दिवस पर अस्पताल के मेडिसिन विभाग में चलाया जागरूकता अभियान

    14 hours ago

    1

    0

    विश्व मोटापा दिवस पर मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल अस्पताल के सरदार पटेल चिकित्सालय की जनरल ओपीडी में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में मोटापे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके दुष्प्रभावों व बचाव के उपायों की जानकारी देना था। इस अवसर पर मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक स्वास्थ्य वार्ता (हेल्थ टॉक) आयोजित की गई। कार्यक्रम कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में तथा प्रोफेसर डॉ. सीमा जैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। स्वास्थ्य वार्ता के दौरान विशेषज्ञों ने मोटापे के कारणों, इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और जीवन की गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टरों ने कहा कि मोटापा कई गंभीर बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और जोड़ों की समस्याओं का प्रमुख कारण बन सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली और स्वस्थ आदतों को अपनाने की सलाह दी, ताकि मोटापे जैसी समस्या से बचा जा सके। कार्यक्रम में अन्य चिकित्सकों में डॉ. कृति, डॉ. आशु, डॉ. आशीष, डॉ. अभिषेक, डॉ. पलक और डॉ. धीरेंद्र भी मौजूद रहे। उन्होंने भी मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में टैंकर की टक्कर से युवक की मौत:काम खत्म कर रुद्रपुर से बुलेट से लौट रहे थे घर
    Next Article
    होली मिलन में जोगी जी धीरे धीरे पर नाचीं मेयर:महिला पार्षदों को मेयर ने लगाया रंग, होली मिलन में जमकर हुई मस्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment