Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ मेट्रो नमो भारत का सोशल मीडिया पर ट्रेंड:मेट्रो में डांस तो कोई मिम्स बनाकर कर रहा पोस्ट, सुबह से शाम तक इन्फ्लुएंसर की स्टेशनों पर भीड़

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मेट्रो की शुरुआत के साथ ही शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मेट्रो का गेट आम लोगों के लिए खुलते ही यात्रियों ने सिर्फ सफर ही नहीं किया, बल्कि इस ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा भी किया। पहले ही दिन मेट्रो से जुड़ी रील्स, व्लॉग और फोटो इंटरनेट पर वायरल होने लगे। कई लोग मेट्रो के अंदर व्लॉग बनाते नजर आए, तो कुछ ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। व्लॉग में यात्रियों ने डिजिटल अंदाज में मेट्रो के कोच, स्टेशन और सुविधाओं का विस्तार से नजारा दिखाया। वहीं कुछ युवाओं ने मेरठ और दिल्ली मेट्रो की तुलना करते हुए मजेदार मीम्स भी पोस्ट किए। कुछ लोगों ने जानकारीपूर्ण वीडियो बनाकर मेट्रो के रूट, किराया और सुविधाओं के बारे में भी बताया। वहीं कुछ लोग मेट्रो कोच के अंदर डांस करते भी नजर आए। एक ओर जहां मेट्रो को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा, वहीं दूसरी ओर कुछ वीडियो में मेरठ की बस सेवा की तुलना भी की गई। एक वीडियो में मेट्रो स्टेशन पर लंबी कतारें दिखाईं गईं, जबकि दूसरी तरफ बस लगभग खाली नजर आई। कई लोगों ने रात 11 बजे तक स्टेशन पर उमड़ी भीड़ के वीडियो साझा किए। सोशल मीडिया पर एक मीम खासा चर्चित रहा, जिसमें एक व्यक्ति मेट्रो को हाथ देकर रोकने की कोशिश करता दिखा। इस पर यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “बस की आदत है, मेट्रो की आदत पड़ने में थोड़ा समय लगेगा।” इसके अलावा मेट्रो में होने वाली अनाउंसमेंट को लेकर भी वीडियो बनाए गए, जिनमें बताया गया कि किस तरह यात्रियों को अगला स्टेशन और सुरक्षा निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। स्टेशन पर लोग सेल्फी लेते और अपने अनुभव साझा करते नजर आए। मेरठ मेट्रो की शुरुआत सिर्फ सुविधाजनक सफर की शुरुआत नहीं , बल्कि यह सोशल मीडिया पर भी एक ट्रेंड बन गई। शहरवासी लगातार अपने अनुभव, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दूसरे की जगह दे रहे थे एग्जाम:पुलिस ने 5 सॉल्वर को दबोचा, फर्जी आधार कार्ड के जरिए एंट्री मिली; शिक्षक भी शामिल
    Next Article
    होली पर CM के नेतृत्व में शोभायात्रा निकलेगी:गोरखपुर में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे, DIG-DM और SSP ने रूट की सुरक्षा देखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment