Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ नगर निगम में भर्ती घोटाले के आरोप:आउटसोर्सिंग सफाई मित्र बोले- भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, तो नियुक्ति क्यों नहीं

    18 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सोमवार को आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों की भर्ती में कथित धांधली और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगर निगम परिसर में कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना दिया और भूख हड़ताल की। इसका आयोजन भारतीय संविदा आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ की मेरठ शाखा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मौजूद कर्मियों ने निगम प्रशासन पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता और पारदर्शिता की कमी के गंभीर आरोप लगाए। संघ के अध्यक्ष दिनेश सूद ने कहा कि सफाई मित्रों की भर्ती के लिए पोर्टल पर आवेदन कराए गए थे, लेकिन नियुक्ति के लिए पोर्टल की सूची को नजरअंदाज कर गुपचुप तरीके से अलग सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है तो पोर्टल से नाम लेकर नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही और यूनियन के निर्वाचित पदाधिकारियों को विश्वास में क्यों नहीं लिया जा रहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन सफाई मित्रों की ज्वलंत समस्याओं के प्रति उदासीन बना हुआ है। कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सोमवार शाम तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सांकेतिक आंदोलन को अनिश्चितकालीन धरने में बदल दिया जाएगा। साथ ही क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर काम बंद करने का भी निर्णय लिया जा सकता है। धरने को समर्थन देने के लिए भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज और वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान धरना स्थल पर दिनेश लौहरे, शालिनी सिंह मसीह, पदमा जानसन, नवीन गेहरा, सोनू बेनीवाल, राजन पिहवाल, सुमित गहलोत, तरुण गहलोत, पवन राजोरिया, रिंकू बेनीवाल, विनय कसूर खेड़ा, मुकेश निर्मोही, विशाल पवार, नरेश और सेट्टी भाई सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में सरकारी जमीन पर कब्जे से सड़क निर्माण रुका:बड़ा खुदागंज में भू-माफियाओं पर सभासद ने लगाए गंभीर आरोप
    Next Article
    प्रयागराज में दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत:बेटी समेत तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर; रैबीज का टीका लगवाने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment