Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ पल्लवपुरम थाने पर दरोगा रिश्वत लेते अरेस्ट:एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा, मुकदमा सैटल कराने को मांगे थे 10हजार रुपए

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के पल्लवपुरम थाना पर एंटी करप्शन की टीम ने 2023 बैच के दरोगा छत्रपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। दरोगा ने एक व्यक्ति से मुकदमा सेटल कराने के नाम पर 10हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की थी। टीम ने जाल बिछाकर कूटनीतिक तरीके से आज शनिवार को दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। छत्रपाल 2023 बैच का दरोगा है। पल्लवपुरम थाने पर तैनात है। उनके खिलाफ अन्य कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता हापुड़ का रहने वाला है, जिसकी शिकायत पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है और विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मुकदमा सेटल कराने के मांगे थे रूपए मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी मनीष का अपनी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था। उसी के संबंध में संपत्ति को लेकर एक मुकदमा है जिसको सैटल करने के लिए छत्रपाल ने मनीष से 10हजार रुपयों की मांग की थी। यही रकम लेकर आज मनीष थाने पर पहुंचा था। तभी वहां एंटी करप्शन की टीम जो पहले से दरोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाए बैठी थी उसने दरोगा को दबोच लिया। फिलहाल उसे लेकर एंटी करप्शन की टीम कंकरखेड़ा थाने से मेडिकल थाना पहुंची है। जहां पर मुकदमा लिखा जा रहा है। खबर को अपडेट किया जा रहा है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में जमीन की नाप अब सैटेलाइट से होगी:शिकोहाबाद तहसील को मिली रोवर मशीन, मिलेगी सटीक पैमाइश
    Next Article
    जीएन शुक्ला 'चच्चू' बने लखनऊ बार एसोसिएशन अध्यक्ष:महामंत्री पद पर जीतू यादव की बड़ी जीत, मनीष श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment