Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साड़ी व्यापार एसोसिएशन ने युवा व्यापारियों संग की बैठक:मऊ में संगठन को मजबूत करने और व्यापारिक हितों पर हुई चर्चा

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में साड़ी व्यापार एसोसिएशन ने बड़ी संख्या में युवा साड़ी व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और व्यापारिक हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना था। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौलवी इक़बाल मोहम्मदी ने की, जबकि इकबाल बनारसी ने सरपरस्ती की। एसोसिएशन के अध्यक्ष जमाल अर्पण, महासचिव शफीकुर रहमान कोठारी और मुख्य कार्यकारिणी सदस्य इक़बाल बनारसी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आतिफ मेट्रो, फरहान चमन, अदनान इंडियन, मोनिस गिरहस्त, अयाज़ सिमको, आज़म फैज़ी, मंजर आहूजा, दाऊद जे के, फरहान नफीस, नईम अख्तर और अफजाल वनडर सहित अनेक युवा साड़ी व्यापारी मौजूद थे। बैठक के दौरान युवा टीम के गठन, संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और साड़ी व्यापार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने युवाओं से संगठन के साथ जुड़कर व्यापारिक हितों की रक्षा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। मौलवी इक़बाल मोहम्मदी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग संगठन की असली ताकत है और उनकी सक्रियता से मऊ का साड़ी व्यापार नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। अध्यक्ष जमाल अर्पण ने बताया कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। महासचिव शफीकुर रहमान कोठारी ने भी दोहराया कि युवा वर्ग संगठन की ताकत है और उनके सहयोग से साड़ी व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। बैठक में उपस्थित सभी युवा व्यापारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और भविष्य में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि युवा टीम के गठन से संगठन और अधिक मजबूत होगा, जिससे साड़ी व्यापार के विकास को नई गति मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ पुलिस ने 259 गुम मोबाइल बरामद किए:मालिकों को सौंपे, युक्ति आर्य ने जताया आभार
    Next Article
    विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन:कट्टरपंथी गतिविधियों, अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment