Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ रेंज में 10 वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित:हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर मामलों में 50-50 हजार का इनाम

    3 hours ago

    1

    0

    डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित 10 शातिर अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस को इन अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इन बदमाशों पर घोषित किया गया ईनाम जनपद मेरठ में लूट के मामलों में चार अपराधी वांछित हैं। इनमें मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम निवासी हैदर, भोपाल निवासी मोहम्मद मासाअल्ला ईरानी, महाराष्ट्र के शिवाजीनगर निवासी हबीब उर्फ समीर और ठाणे निवासी बाबर अली शामिल हैं। इन पर हथियारों के बल पर लूट और संगठित लूट के आरोप हैं। जनपद बुलंदशहर में डकैती के मामले में इटावा के ग्राम नगला लक्ष्छी निवासी अंकुर वांछित है। बागपत में गैंगस्टर एक्ट के तहत ग्राम डौला निवासी भरत पर इनाम घोषित किया गया है। जनपद हापुड़ में भी चार अपराधी वांछित हैं। इनमें बुलंदशहर के खुर्जा नगर निवासी रोहित डकैती के मामले में, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी जीशान दहेज हत्या के मामले में, अमरोहा के सुल्तानपुर और गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर निवासी इस्तेकार उर्फ इस्तकार डकैती के मामले में वांछित हैं। हापुड़ से ही नईम पर गैंगस्टर एक्ट के तहत इनाम घोषित किया गया है। DIG कलानिधि नैथानी ने बताया कि संबंधित जनपदों की पुलिस को इन वांछितों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से भी अपील की गई है कि इन अभियुक्तों के संबंध में कोई भी सूचना निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोर्ड परीक्षा देने आई छात्रा की तबियत बिगड़ी:बुलंदशहर में घबराहट की बात बताई, जिला अस्पताल में भर्ती कराया
    Next Article
    जौनपुर में बुलडोजर की टक्कर से गैस पाइपलाइन फटी:रिसाव के बाद लगी आग, दो लोग झुलसे, जिला अस्पताल भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment