Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ RTO में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन:खुलेआम भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप, अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने बुधवार को आरटीओ कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में किसान आरटीओ परिसर और सड़क पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसानों ने आरोप लगाया कि आरटीओ कार्यालय में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है और वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, ओवरलोड वाहनों से ₹6,000 तक की 'एंट्री फीस' ली जाती है। किसानों ने एआरटीओ प्रशासन प्रीति पांडे पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो वाहन चालक यह 'एंट्री' नहीं देता, उसका तत्काल चालान कर दिया जाता है। धरने के दौरान, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरटीओ अधिकारियों से बातचीत की। आरटीओ अनीता सिंह और एआरटीओ प्रशासन कर्दम सिंह से हुई इस वार्ता में किसानों के अनुसार कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद किसानों ने एसडीएम या जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे और उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रशासन से एडीएम, एसडीएम या जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की उनकी मांग पर कोई स्पष्ट जवाब न मिलने पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की घोषणा कर दी। इस दौरान किसानों ने आरआई अजय तिवारी पर ₹1,000 सरकारी फीस के अलावा ₹2,000 की रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरटीओ में कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इनमें जिला अध्यक्ष चौधरी इंतजार देशवाल, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, जिला महासचिव अमित चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष साजिद अल्वी, मुजफ्फरनगर के नगर मीडिया प्रभारी राजन चौधरी, चौधरी चंद्रवीर सिंह, समीम अहमद, मोनू भटका, जिला सचिव कलीम प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष सरदार अमरपाल सिंह, कृष्ण प्रधान, सुधांशु, जिला प्रभारी मुनसेव अली, ब्लॉक अध्यक्ष अब्बास सफी और तहसील अध्यक्ष आबिद शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सुपर कॉप' जिस पर शंकराचार्य ने लगाए आरोप:500 एनकाउंटर, 5 जिलों के कप्तान रहे, डेंटिस्ट से बने IPS अफसर, अपराधियों के दांत खट्टे किए
    Next Article
    सरकार शंकराचार्य से नहीं परमाणु बम से कर रहीं छेड़छाड़:कांग्रेसी बोले-अविमुक्तेश्वरानंद को नहीं भाजपा नेताओं को DNA टेस्ट की जरूरत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment