Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन:एंट्री प्वाइंट बिजौली में लाइव दिखाया गया प्रोग्राम, प्रभारी मंत्री बोले पीडीए का मतलब पीटेंगे, डकैती डालेंगे, अपहरण करेंगे

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ से प्रयागराज के बीच की दूरी महज 6 घंटे में पूरा करने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन आज बुधवार को किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई जिले में पहुंचकर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने हरदोई से बटन दबाकर, हरी झंडी दिखाकर इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही अब एक्सप्रेस वे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। वहीं मेरठ में एक्सप्रेस वे के एंट्री प्वाइंट बिजौली में ये आयोजन लाइव दिखाया गया। इस आयोजन में मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह भी पहुंचें। उनके साथ ही मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के सांसद अरुण गोविल, स्थानीय विधायकों सहित राज्यमंत्री व अन्य भाजपा नेता भी इस समारोह में शामिल हुए। मंत्री बोले पीडीए का मतलब पीटेंगे, डकैती डालेंगे और अपहरण करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सपा पर निशाना साधा। इसके बाद जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों से कहा की सपा के पीडीए का मतलब वह नहीं जो वह कहते हैं, बल्कि इसका वास्तविक अर्थ है 'हमारी सरकार आई तो पीटेंगे, डकैती डालेंगे और फिर भी काम नहीं चला तो अपहरण करेंगे।' प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सपा के लोगों से सचेत रहने का सही संदेश दिया है। यह लोग अभी से धमकी देते हैं कि 'प्रदेश में हमारी सरकार आने दो, तब देखेंगे। इनका पीडीए भी बहुत खतरनाक है। इसका मतलब साफ है। पी फार पीटेंगे। पीट कर बात नहीं बनी तो डकैती डालेंगे और फिर भी कमी रही तो अपहरण करेंगे।' आम जनता को इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी सरकार आने पर कहीं से भी खोज कर और खोद कर निकालने का दावा कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपना काम करते हैं, अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाते हैं, ऐसे में उनके विरुद्ध अखिलेश यादव द्वारा द्वेष भाव रखना सही नहीं है। मेरठ के बिजौली में भव्य कार्यक्रम होगा जहां 5000 लोग बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण दिखाया। इसका सीधा प्रसारण यूपी के उन सभी 12 जिलों में किया गया। जहां से यह एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक विशाल पंडाल सजाया गया। जहां करीब 5 हजार लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई जनता प्रधानमंत्री के संबोधन और उद्घाटन समारोह को सजीव देख सकी। प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि भी पहुचें बिजौली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद के सभी सांसद, विधायक और अन्य महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मेरठ के सभी मंडलों से कार्यकर्ता बसों और कारों के जरिए बिजौली पहुंचे जबकि खरखौदा मंडल के कार्यकर्ता निजी वाहनों से कार्यक्रम में शिरकत करने आए। आज से दौड़ेंगे वाहन, रात से शुरू हो सकता है टोल वसूलना 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर बुधवार से ही वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे मेरठ और प्रयागराज के बीच की दूरी सिमट जाएगी। अब तक 12 घंटे का समय लेने वाला यह सफर अब महज छह से सात घंटे में पूरा किया जा सकेगा। एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की प्रक्रिया भी बुधवार मध्यरात्रि से प्रभावी होने की संभावना है। एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज के बीच कुल 14 टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें मेरठ के बिजौली (खड़खड़ी) और प्रयागराज में दो मुख्य टोल प्लाजा होंगे जबकि 12 अन्य टोल प्लाजा विभिन्न प्रवेश और निकास बिंदुओं पर स्थित हैं। आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट टोल कंपनी ने मंगलवार रात आधिकारिक दरों को सार्वजनिक कर दिया जिसके आधार पर कार, जीव व हल्के वाहनों के लिए टोल दरें 2.55 रुपये प्रति किमी, कामर्शियल वाहनों की 4.05 रुपये और ट्रकों पर 8.20 रुपये प्रति किमी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेहनताना मांगने पर महिला को थप्पड़ मारे, गला दबाया:बरेली में रसूखदार महिला ने काम वाली बाई को पीटा, एसएसपी से शिकायत
    Next Article
    कौशांबी में धूल भरी आंधी से तापमान गिरा:दोपहर में अचानक बदला मौसम, कई जगह हल्की बूंदाबांदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment