Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में धूल भरी आंधी से तापमान गिरा:दोपहर में अचानक बदला मौसम, कई जगह हल्की बूंदाबांदी

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में बुधवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। जिले के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके कारण दोपहर के तापमान में लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीते कई दिनों से कौशांबी में उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। पिछले 15 दिनों से जिले का तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। बुधवार को दोपहर 3 बजे के बाद मौसम में यह बदलाव देखा गया। तेज धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर बाइक चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ बाइक चालकों ने आंधी को देखते हुए अपनी गाड़ियां सड़क किनारे रोक दीं। मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। जनपद में रात का न्यूनतम तापमान भी लगभग 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन:एंट्री प्वाइंट बिजौली में लाइव दिखाया गया प्रोग्राम, प्रभारी मंत्री बोले पीडीए का मतलब पीटेंगे, डकैती डालेंगे, अपहरण करेंगे
    Next Article
    शादी के दिन प्रेमिका को भगाने आया युवक:बाराबंकी में घरवालों ने पकड़कर पीटा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment