Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, मुजफ्फरनगर में सड़कें तालाब:डीएम-एसएसपी घुटनों तक पानी में चले; 10 शहरों में बारिश, 46 में अलर्ट

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह से मेरठ, संभल और मुजफ्फरनगर समेत 10 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मेरठ और संभल में इतनी बारिश हुई कि गलियां और कॉलोनियां तालाब बन गईं। घरों और दुकानों में एक-एक फीट तक पानी भर गया। मुजफ्फरनगर में कावड़ रूट और शिव चौक पर 2-3 फीट पानी भर गया। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा बारिश के बीच घुटनों तक पानी में उतरे। लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें आगरा में भारी बारिश होने की संभावना है। उधर, पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी की नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। सभी 84 घाटों को आपस में जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के 6 द्वारों में से मुख्य काशी विश्वनाथ मंदिर घाट (गंगा द्वार) को बंद कर दिया गया है। मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशी घाट का परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो गया है। बिजनौर और फर्रुखाबाद बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। आसपास की कई सड़कें डूब गई हैं। गांवों में नावें चल रही हैं। सहारनपुर में भारी बारिश की वजह से गंडराव नदी और शाकंभरी मंदिर के पास की बरसाती नदी में सैलाब आ गया। मंदिर के प्रवेश द्वार पर दो फीट तक पानी भर गया। तेज बहाव में मिर्जापुर क्षेत्र का रपटा पुल क्षतिग्रस्त हो गया। नदी का पानी दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के ऊपर से बहने लगा। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी मध्य प्रदेश में हवा का दबाव कम हो गया है। जब कहीं हवा का दबाव कम होता है, तो वह आसपास के बादलों और नमी को अपनी तरफ खींचने लगता है। इसी वजह से मानसूनी सिस्टम राजस्थान के बीकानेर से शुरू होकर मध्य प्रदेश, झारखंड और बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक खिसक गया है। हिमाचल प्रदेश के पास भी बादलों का एक बड़ा घेरा घूम रहा है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों के एक साथ एक्टिव होने की वजह से ही पिछले 24 घंटों में यूपी के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में अच्छी-खासी बारिश देखने को मिली है। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतीक के करीबियों ने टोल गेट तोड़ा, दबंगई का CCTV:प्रयागराज में उमर के काफिले की गाड़ियों ने पुलिसवालों को कुचलना चाहा, रील बनाई
    Next Article
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी के शेयर 19% गिरे:निवेशकों से बोली PNC- हम नॉन-परफॉर्मर नहीं; क्या NHAI ने गलत जानकारी दी?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment