Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ सुभारती यूनिवर्सिटी में मोइरांग दिवस पर हुई संगोष्ठी:नेताजी के ऐतिहासिक योगदान पर हुआ विमर्श

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस चेयर के संयुक्त तत्वावधान में मोइरांग दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में“नेताजी सुभाष चंद्र बोस और मोइरांग का ऐतिहासिक महत्व” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। संगोष्ठी का संयोजन डॉ. प्रीति सिंह, शोध अधिकारी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चेयर द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। मोइरांग प्रेरणादायक अध्याय है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता कर्नल राजेश त्यागी(सेनि.) निदेशक, सुभारती डिफेंस अकादमी रहे। उन्होंने कहा कि, “मोइरांग केवल एक भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नेतृत्व और उनकी रणनीतियां आज भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करती हैं।” आगे कहा कि मोइरांग एक स्थान मात्र है जहां आजाद हिन्द फौज ने अंग्रेजी सेना को हराकर अपना कब्जा किया था बल्कि वह इस बात का प्रतीक है कि यदि आप में जज्बा और जुनून है तथा आप अपने राष्ट्र से प्रेम करते हैं तो दुर्गम से दुर्गम स्थान पर भी आप विश्व की बड़ी से बड़ी ताकत को हराने की ताकत रखते हैं। आजाद हिंद फौज की गतिविधियों का केंद्र था कार्यक्रम अपने संबोधन में प्रो. अशोक त्यागी, संयोजक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चेयर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मोइरांग का ऐतिहासिक महत्व इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह आज़ाद हिंद फौज की गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा। नेताजी के विचारों और उनके संघर्ष को समझना आज के युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।” पत्रकारिता विभाग की ओर से हुआ आयोजन कार्यक्रम के अंत में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. रितेश चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, “ऐसे आयोजन छात्रों को इतिहास से जोड़ने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रीय चेतना का विकास करते हैं। नेताजी का जीवन और मोरांग का महत्व हमें देश के प्रति समर्पण का संदेश देता है।” कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक गण, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में झाड़ियों में मिला युवती का शव:भाई बोला- बड़ी बहन के देवर से था अफेयर; बिना बताए घर से निकली थी, हत्या की FIR
    Next Article
    CBSE बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी:वाराणसी में 23 हजार परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा, प्रेम कुमार पांडेय को मिले 98.40% अंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment