Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में झाड़ियों में मिला युवती का शव:भाई बोला- बड़ी बहन के देवर से था अफेयर; बिना बताए घर से निकली थी, हत्या की FIR

    10 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बहरी गांव में बुधवार सुबह झाड़ियों में मिले एक अज्ञात युवती के शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने वायरल फोटो के आधार पर मृतका की शिनाख्त की और कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। बुधवार सुबह शौच और खेतों की ओर निकले ग्रामीणों ने तालाब के पास झाड़ियों में शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम और क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसकी तस्वीरें वायरल की थीं। इसके बाद मृतका की पहचान अंबेडकर नगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र स्थित महरुआ चौक निवासी स्वर्गीय मुरली की पुत्री सीता के रूप में हुई। मृतका के भाई सूरज ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बड़ी बहन सीता की शादी अमोहे निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र राम समझावन से हुई थी। सूरज के अनुसार, सीता का जितेंद्र के छोटे भाई गोलू से प्रेम-प्रसंग था। वह मंगलवार शाम को महरुआ से परिजनों को बिना बताए घर से निकली थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहगंज से कलेक्ट्रेट तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:विरोध और हंगामे के बीच नगर निगम ने खोखे हटाकर फुटपाथ खाली कराए
    Next Article
    मेरठ सुभारती यूनिवर्सिटी में मोइरांग दिवस पर हुई संगोष्ठी:नेताजी के ऐतिहासिक योगदान पर हुआ विमर्श

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment