Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बैठक संपन्न:आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने की अध्यक्षता, अहम निर्णय लिए गए

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। मेरठ मंडल के आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई और प्रशासनिक तथा वित्तीय प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान शहरी परिवहन सेवाओं के प्रभावी संचालन, यात्री सुविधाओं को मजबूत करने और व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सेवाओं के संचालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रस्ताव नियमानुसार तैयार कर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं। इसका उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। साथ ही, यह भी निर्देश दिए गए कि परिवहन सेवाओं का संचालन निर्धारित क्षेत्राधिकार और प्रचलित नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए कार्यवाही की जाए। अधिकारियों को सेवा गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण आनंद कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड, आरटीओ प्रवर्तन सहित अन्य संबंधित अधिकारी और मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सस्पेंड PCS अफसर:देवरिया में अलंकार अग्निहोत्री बोले- ये देश में सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करा रहे
    Next Article
    मथुरा में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment