Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सस्पेंड PCS अफसर:देवरिया में अलंकार अग्निहोत्री बोले- ये देश में सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करा रहे

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली के सस्पेंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान सामने आया है। देवरिया में उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी 2029 से पहले इस्तीफा देंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ और मोदी 2029 में वाराणसी से चुनाव लड़े, तो मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा और उन्हें हराऊंगा। ये लोग अयोध्या में बेइज्जत होकर बुरी तरह हारे थे। आने वाले समय में काशी और मथुरा में भी हारने वाले हैं। अलंकार अग्निहोत्री महारानी चंडिका हॉस्टल में समान न्याय संघर्ष समिति की महापंचायत में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर हमला बोला। दैनिक भास्कर से खास बातचीत भी की। पढ़िए अलंकार अग्निहोत्री ने और क्या कहा… देश में हर घर नल योजना में बड़ा घोटाला हुआ अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- देश में हर घर नल योजना में सबसे बड़ा घोटाला हुआ है। इस योजना के जरिए करप्शन का पैसा गुजराज शिफ्ट किया गया। लखीमपुर खीरी में खाली टंकी भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि वहां कोई शख्स नहीं था। महोबा में नई पानी की टंकी लीक होने लगी। यही चीजें करप्शन को बता रही हैं। सनातनी अपनी भागीदारी मजबूत करें उन्होंने कहा- सभी सनातनियों को विधानसभा और लोकसभा में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे उनकी आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जा सके। उनके हितों के खिलाफ कोई भी कानून न बन सके। इन लोगों को वापस दांडी मार्च कराकर वापस भेजेंगे अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- यूजीजी को लेकर देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में एक महिला के साथ शर्मनाक हरकत हुई। वहां महिला सीएम हैं, लेकिन उनका एक भी स्टेटमेंट नहीं आया। आने वाले समय में देश के ओबीसी, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, भूमिहार समाज के लोग एकजुट होकर इनको पैदल दांडी मार्च कराकर वापस भेजेंगे। 2024 की तरह स्थिति दोबारा नहीं बनेगी। इससे पहले ही राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मैं एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की तैयारी में हूं। इसकी घोषणा 23 फरवरी को की जाएगी। अब दैनिक भास्कर से हुई बातचीत पढ़िए सवाल- देश में सवर्णों-सनातनियों को कैसे एकजुट करेंगे? जवाब- देश में यूजीसी कानून के विरोध में कई यूनिवर्सिटी लड़ाई का अखाड़ा बन गई हैं। चाहे बनारस यूनिवर्सिटी हो या दिल्ली यूनिवसिर्टी, सभी जगह लड़ाने का काम किया गया। केंद्र सरकार ने विभाजनकारी रणनीति के तहत जनरल और ओबीसी को लड़ाने का काम किया। उनका यह कृत्य सामने आ गया है। अब लोग इनके बहकावे में नहीं आने वाले। देश रो रहा, सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है। सवाल: आपने पार्टी बनाने का ऐलान किया, आगे की रणनीति क्या है? जवाब: हम अपनी पार्टी सनातनी संस्कृति का समावेश करके बनाएंगे। सभी सनानियों, जो राम-कृष्ण को मनाते हैं, उनके लिए रास्ते हमेशा खुले रहेंगे। चाहे एससी-एसटी हो, ओबीसी या सामान्य वर्ग, सभी लोगों को लाया जाएगा। सवाल: क्या मोदी का क्रेज खत्म हो गया है? जवाब: क्रेज नहीं, इनकी असलियत सामने आ गई है। देश इनके मंसूबों को समझ गया है। ये लोग सब कुछ गुजराती कंपनियों को देकर गुजरात में पैसे को शिफ्ट कर रहे। ये लोग देश में सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करा रहे थे। लेकिन, अब वो सब कुछ सामने आया गया है। सवाल: पद पर रहकर भी आप सवर्ण समाज की सेवा कर लेते, इस्तीफ क्यों दिया? जवाब: जो सवर्ण पद पर हैं, वो कौन-सी सेवा कर पा रहे हैं? तो फिर मैं कैसे सेवा कर लेता? मैंने तो सर्विस से रिजाइन दे दिया था, लेकिन उन लोगों के मुझे खिसियाकर सस्पेंड कर दिया। मैं सेवा में रहते हुए उनकी गाइडलाइंस से बंधा रहता, तो ये लोग मुझे सस्पेंड कर देते। इसलिए मैंने खुद ही रिजाइन ने दिया, क्योंकि यहां हर शाख पर उल्लू बैठा है। देश के लोगों पर अंधभक्ति का चश्मा लगा था, वो टूट गया है। अब लोग इनके मंसूबों को समझ चुके हैं। इसलिए मैं भी मैदान में आ गया हूं। बनारस में मेरे सामने लड़े, तो प्रधानमंत्री मोदी को हराकर भेजूंगा। 26 जनवरी को दिया था इस्तीफा बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने गणतंत्र दिवस पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह UGC के नए कानून और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई बताई थी। अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफे में 5 पेज का एक लेटर भी लिखा था। जिसमें उन्होंने लिखा था- प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य के शिष्यों की चोटी पकड़ी गई। ऐसी घटना किसी भी साधारण ब्राह्मण को अंदर से हिला देती है। ऐसा लगता है कि प्रशासन और मौजूदा सरकार ब्राह्मणों और साधु-संतों के खिलाफ काम कर रही है। उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ब्राह्मणों की बात करने वाला कोई नहीं। ब्राह्मण वर्ग से आने वाले अलंकार अग्निहोत्री 2019 में PCS अफसर बने थे। उनकी 15वीं रैंक आई थी। अलंकार अपने ऑफिस में भगवान बजरंगबली की तस्वीर लगाकर चर्चा में आए थे। उस समय भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट में हंगामा भी किया था। इस दौरान अफसर से नोकझोंक भी हुई थी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें SDM ने महिला से पेट्रोल की बोतल छीनकर फेंकी, बागपत कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश बागपत कलेक्ट्रेट में सोमवार को एक परिवार के 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालने का प्रयास किया, SDM और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके हाथ से पेट्रोल की भरी बोतल छीनकर दूर फेंक दी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहेलियां स्कूल से घर ले गईं...उनके भाई ने रेप किया:बरेली में हाईस्कूल की छात्रा फंक्शन में गई थी, छात्राओं ने अपहरण किया
    Next Article
    मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बैठक संपन्न:आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने की अध्यक्षता, अहम निर्णय लिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment