Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ-शामली में मौसम अचानक बदला, ओले गिरे:बिजनौर में तेज आंधी, पुलिस चौकी पर गिरा पेड़; कई बाइकें टूटी

    21 hours ago

    1

    0

    यूपी के कई जिलों में रविवार को मौसम बदल गया। मेरठ में दोपहर बाद तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बिजनौर में काले बादल छा गए। दिन में अंधेरा होने के बाद तेज धूल भरी आंधी चली और फिर बारिश शुरू हो गई। आंधी के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए। सिविल लाइन पुलिस चौकी पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसके नीचे खड़ी कई बाइकें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। आंधी और बारिश का असर से खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। शामली में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। उधर, यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। लखनऊ में लगातार 12वें दिन गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा है। VIP इलाकों की सड़कें डूब गई। फैजुल्लागंज की गलियों में लोगों के गले तक पानी भरा है। 40-50 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक डूबे हैं। सड़कों पर नावें चल रही हैं। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। घर के बाहर खड़ी 50 से ज्यादा कारें पानी में डूब गई हैं। गोमती रिवर फ्रंट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। गोंडा में घाघरा नदी उफान पर है। 8 गांवों में पानी घुस गया है। 7 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    STF के दरोगा ने रिश्वत में गाय-भैंस, कुत्ता मांगा:प्रयागराज में बोला- कुर्सी-मेज के लिए भी 35 हजार दे दो; मुकदमे से नाम निकाल दूंगा
    Next Article
    नवरात्र के पहले दिन सजे मां दुर्गा के पंडाल:जसपुरा में विधि-विधान से हुई देवी प्रतिमाओं की स्थापना, गांव में भक्तिमय माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment