Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    STF के दरोगा ने रिश्वत में गाय-भैंस, कुत्ता मांगा:प्रयागराज में बोला- कुर्सी-मेज के लिए भी 35 हजार दे दो; मुकदमे से नाम निकाल दूंगा

    16 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज STF में तैनात दरोगा ने रिश्वत में 2 गाय, एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता और भैंस मांगी। कुर्सी-मेज खरीदने के लिए 35 हजार रुपए भी देने को कहा। दरोगा रणेन्द्र कुमार सिंह ने मनवीर सिंह से कहा कि यह सब देने पर उसका नाम शराब तस्करी के मुकदमे से बाहर कर देगा। दरोगा के खिलाफ हरियाणा के हिसार में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता मनवीर सिंह ने दरोगा से बातचीत की 45 ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट हरियाणा के एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपे। जांच में रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य सही पाए गए। इसके बाद 6 अक्टूबर को दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दरअसल, मनवीर सिंह के खिलाफ प्रयागराज के नवाबगंज थाने में 2 सितंबर, 2023 को अवैध शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी केस से नाम निकलवाने के बदले दरोगा पर रिश्वत मांग रहा था। 17 फरवरी को दरोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई मनवीर सिंह उर्फ मन्नू हिसार के ब्यानाखेड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दरोगा रणेन्द्र कुमार सिंह ने ही शराब तस्करी मामले में शिकायत दी थी। जांच के दौरान इसमें मनवीर का नाम भी सामने आया था। मनवीर का आरोप है कि इसी मुकदमे से नाम निकलवाने के बदले दरोगा ने उससे गाय-भैंस, कुत्ता और अन्य सामान की मांग की थी। इस पर मनवीर ने 17 फरवरी, 2026 को हिसार मंडल के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही दरोगा से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट भी सौंपे। फोन पर मांगे 35 हजार रुपये, गाय और भैंस भी मांगी इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जांच की। इसमें सामने आया कि 1 फरवरी, 2026 की एक रिकॉर्डिंग में दरोगा ने किसी अन्य युवक के जरिए मनवीर को मोबाइल पर भुगतान के लिए स्कैनर भेजा। कुर्सी-मेज खरीदने के नाम पर 35 हजार रुपए मांगे। दूसरी रिकॉर्डिंग में हिमांशु नाम के युवक के स्कैनर पर 10 हजार रुपए भेजने के लिए कहा गया। जांच में यह भी सामने आया कि 1 फरवरी को दरोगा ने मनवीर को फोन कर दो गाय देने के लिए कहा था। मनवीर के मुताबिक, उसने 3 फरवरी को दरोगा को दो गाय भेज दी थीं। इसके बाद 9 फरवरी को दरोगा ने फिर फोन किया। एक गाय और भैंस और भेजने को कहा। हिसार मंडल के एंटी-करप्शन ब्यूरो ने 15 जुलाई को अपनी जांच रिपोर्ट हरियाणा के डीजी एंटी करप्शन को भेजी। इसके बाद 14 अगस्त, 2026 को दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की इजाजत मिली। इसी के आधार पर 6 अक्टूबर को हिसार मंडल के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाने में दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा- 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी शराब पुलिस के मुताबिक, मनवीर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आरोप था कि हरियाणा से अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही थी। दरोगा रणेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में शराब पकड़ी थी। बाद में जांच के दौरान मनवीर का नाम भी सामने आया। इस मामले में वांछित होने पर मनवीर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ दिनों बाद वह जमानत पर रिहा हो गया था। इसी मुकदमे से नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा रणेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। --------------------------- यह खबर भी पढ़िए- भाजपा का हाथ थामने वाले अफसर ही राजनीति में सफल, पार्टी बनाने वाले अधिकारी संघर्ष कर रहे यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में 2 IAS और 2 PCS अधिकारी पहली बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले 12 साल में अब तक 14 IAS-IPS सियासत में आ चुके हैं। लेकिन, सफल वही हुए, जिन्होंने सत्ता का हाथ थामा। जिन्होंने नई पार्टी बनाकर अलग रास्ता चुना, वे सियासी दलदल में उलझकर रह गए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- लड़कियों को पीटने वाले गाजियाबाद के:ब्रजेश पाठक ने पूछा- ये यूपी का अपमान, दिल्ली पुलिस ने कहा- वो लड़की नहीं, लड़का है
    Next Article
    मेरठ-शामली में मौसम अचानक बदला, ओले गिरे:बिजनौर में तेज आंधी, पुलिस चौकी पर गिरा पेड़; कई बाइकें टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment