Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर सपा से इकराम कुरैशी पहली पसंद:भाजपा के पसंदीदा उम्मीदवार केके मिश्रा, बसपा से आबिद हुसैन; विधायक का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद जिले की मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा सीट पर सपा विधायक हाजी नासिर कुरैशी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 88% जनता का मत है कि इन्हें 2027 के चुनाव में फिर से टिकट नहीं मिलना चाहिए। बता दें कि हाजी इकराम कुरैशी अखिलेश सरकार में मंत्री रहे हैं लेकिन फिलहाल कांग्रेस पार्टी में हैं। यहां पार्टी के रूप में पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी और तीसरे नंबर में बसपा है। मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर भाजपा से उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद केके मिश्रा हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी और तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद केके मिश्रा हैं। उन्हें 89% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर श्याम बिहारी मिश्रा हैं, उन्हें 3% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर रजनीकांत जाटव हैं, उन्हें 2% लोगों ने पसंद किया है। 6% लोग ऐसे हैं जो इन सभी से अलग उम्मीदवार चाहते हैं, इसमें कई नाम शामिल हैं। सपा में पहली पसंद हाजी इकराम कुरैशी हैं। इन्हें 77% लोगों ने उम्मीदवार के तौर पर पसंद किया है। जबकि मौजूदा विधायक हाजी नासिर कुरैशी को महज 10% लोगों ने पसंद किया है। शाने अली शानू, केसर अली कुद्दूसी और शकीमुल हक को 1-1 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। जबकि 10 फीसदी लोगों का कहना है कि उम्मीदवार इन सब से अलग कोई और होना चाहिए। इसमें कई नाम हैं। बसपा में पहली पसंद आबिद हुसैन हैं। इन्हें 31% लोगों ने पसंद किया है। तहजीब को 13% और चौधरी मदनपाल सिंह को 6% लोगों ने पसंद किया है। जबकि बसपा के पक्ष में वोट करने वाले लोगों में से 50% लोग अन्य उम्मीदवार चाहते हैं, जिसमें कई नाम हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साढ़ में रिंद नदी में मिला अधेड़ का शव:ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शिनाख्त में जुटी, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
    Next Article
    प्रदेश में गैस, तेल की कोई कमी नहीं:तेल कंपनियों ने कहा- लगातार सप्लाई जारी रहेगी, अफवाहों पर ध्यान न दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment