Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में 2 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या:मां पर शक,पूछताछ कर रही पुलिस; पति को छोड़ अकेली रह रही थी महिला

    21 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सहेरिया गांव में 2 साल के मासूम बच्चे की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। संदेह होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो शुक्रवार को आई रिपोर्ट में बच्चे का गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। बच्चे की मां पिछले कुछ वक्त से अपने पति को छोड़कर किराए के कमरे पर अकेले रहने लगी थी। पति और परिजनों ने महिला पर ही शक जाहिर किया है। मूंढापांडे के गांव सहेरिया निवासी सुरेंद्र मजदूरी करता है। उसकी पत्नी मीनू ने बताया कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इसलिए वह कुछ समय पहले से पति को छोड़कर मूंढापांडे में किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे मीनू सहेरिया गांव आई थी। वह यहां अपने मकान की साफ सफाई कर रही थी। जबकि उसके बच्चे मूंढापांडे में किराए के कमरे पर ही थे। इसी दौरान उसकी बेटी सलोनी ने फोन करके मां को बताया कि भाई वरुण (2 साल) की तबीयत खराब है। सलोनी आसपास के लोगों की मदद से वरुण को लेकर मूंढापांडे सीएचसी पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत का पता चलते ही मीनू का पति सुरेंद्र और बाकी परिजन भी मुंडापांडे पहुंच गए। उन्होंने मीनू पर आरोप लगाया कि उसने बच्चे की गला घोंटकर हत्या की है। बच्चे के गले पर निशान भी थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि बच्चे की हत्या की गई है। उसे गला घोंटकर मारा गया है। इसके बाद पुलिस ने मीनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूरिया कालाबाजारी करने पर 11 लोगों पर FIR दर्ज:एटा में ड्राइवर, मुनीम और फैक्ट्री मालिक शामिल; 670 बोरी खाद जब्त
    Next Article
    हापुड़ में 22 वर्षीय युवती की मौत:अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment