Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूरिया कालाबाजारी करने पर 11 लोगों पर FIR दर्ज:एटा में ड्राइवर, मुनीम और फैक्ट्री मालिक शामिल; 670 बोरी खाद जब्त

    18 hours ago

    2

    0

    एटा के जलेसर में सरकारी यूरिया खाद की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। इस प्रकरण में ड्राइवर, मुनीम और फैक्ट्री मालिक सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने मौके से 670 बोरी सरकारी यूरिया खाद जब्त की है, जिसे राजस्थान के भरतपुर भेजा जा रहा था। यह कार्रवाई बुधवार देर रात जलेसर थाना क्षेत्र के कानऊ मोड़ स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में की गई। उपजिलाधिकारी पीयूष रावत और तहसीलदार संदीप सिंह ने सूचना के आधार पर छापा मारा था। मौके पर दो ट्रक खड़े मिले, जहां सरकारी यूरिया की बोरियों से खाद निकालकर सफेद बोरियों में भरी जा रही थी। छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ट्रकों के ड्राइवर, मुनीम और पल्लेदारों से पूछताछ की। पता चला कि प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक यूरिया की बोरियों को बदलकर दूसरे ट्रक में लोड किया जा रहा था, ताकि उसे कालाबाजारी के लिए राजस्थान के भरतपुर भेजा जा सके। कृषि अधिकारी मनवीर सिंह ने इस मामले में लिखित एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कुल 11 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें ट्रक ड्राइवर, मुनीम और फैक्ट्री मालिक शामिल हैं। जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें ट्रक ड्राइवर हासिम (पुत्र पप्पू, कन्हौर पहाड़ी, भरतपुर, राजस्थान), सोबरन सिंह (पुत्र चरण सिंह, खेरिया, जलेसर), राहुल विजेंद्र सिंह (खेरिया, जलेसर), सुनील (पुत्र दरब सिंह, खेरिया), रामप्रताप (पुत्र महेशपाल), जगदीश (पुत्र भगवान सिंह), कन्हैया लाल (पुत्र भगवान सिंह), सतीश (पुत्र रमेश चंद्र), प्रदीप कुमार (पुत्र बालकिशन), देवेंद्र (पुत्र दरब सिंह) और फैक्ट्री मालिक अतुल मित्तल (पुत्र सतीश चंद्र, निवासी जलेसर) शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके से 670 बोरी सरकारी खाद यूरिया, दो ट्रक, एक सिलाई मशीन, एक ड्रम और कुछ अन्य उपकरण जब्त किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में दवा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार:लूटी गई बाइक सहित दो बरामद, मोबाइल नदी में फेंका था
    Next Article
    मुरादाबाद में 2 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या:मां पर शक,पूछताछ कर रही पुलिस; पति को छोड़ अकेली रह रही थी महिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment