Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन:मानदेय बढ़ोतरी, सरकारी दर्जा और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग

    10 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में आज आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर जिले की आशा वर्कर्स और आशा संगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क से रैली निकालकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। कलेक्ट्रेट में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आशा वर्कर्स ने मानदेय में वृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन लागू करने, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं शुरू करने की मांग की। साथ ही, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी, 50 लाख रुपये का जीवन बीमा और जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यों की प्रोत्साहन राशि समय पर देने की भी मांग उठाई गई। रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आशा वर्कर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। वे गांव-गांव जाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करती हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल रहा है। लंबे समय से लंबित मांगों के कारण कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। आशा वर्कर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में किसान यूनियन प्रदर्शन:अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    भदोही कोर्ट में हथकड़ी लगाकर पेशी:लोगों ने किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment