Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में किसान यूनियन प्रदर्शन:अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    8 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के नेताओं ने अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने समझौते की प्रतिकात्मक प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया और आरोप लगाया कि इस समझौते से भारतीय कृषि व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता किसान विरोधी कदम है। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन इस समझौते में किसानों की सहमति नहीं ली गई। उनका कहना था कि अमेरिका की खेती भारी सब्सिडी, मशीनीकरण और कॉर्पोरेट फार्म मॉडल पर आधारित है। यदि भारत सोयाबीन, मक्का, गेहूं, दालों और डेयरी उत्पादों पर आयात शुल्क घटाता है तो सस्ती विदेशी उपज भारतीय बाजार में आएगी, जिससे स्थानीय किसान प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे। डेयरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर असर की आशंका नेताओं ने कहा कि भारत का डेयरी मॉडल छोटे और सीमांत किसानों तथा सहकारी व्यवस्था पर आधारित है। अमेरिकी डेयरी उत्पादों के प्रवेश से लाखों दुग्ध उत्पादक परिवार प्रभावित होंगे, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा आघात होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि व्यापार संतुलन के नाम पर भारत पर कृषि सब्सिडी कम करने और सार्वजनिक खरीद प्रणाली को कमजोर करने का दबाव बनाया जा सकता है, जिससे एमएसपी व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खाद्य आत्मनिर्भरता प्रभावित होगी। समझौता रद्द करने की मांग भाकियू पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग की। इस दौरान जितेंद्र प्रताप तिवारी, अच्छे लाल यादव, सतीष पांडेय, विभूति नारायण तिवारी, मनोज यादव, रामअवध यादव, सुरेंद्र यादव, रामभजन मौर्य, कलीमुद्दीन सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5555 ‘ॐ’ की अनूठी चित्र-साधना से रचा इतिहास:यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज,काशी की कुमारी स्वर्णा निगम ने किया कठिन परिश्रम
    Next Article
    मुरादाबाद में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन:मानदेय बढ़ोतरी, सरकारी दर्जा और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment